फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Parole granted to Deramukhi as per rules: Haryana

डेरामुखी को नियमों के तहत दी गई पैरोल, हार्ड कोर अपराधी नहीं है राम रहीम : हरियाणा

Sat, 18 Feb 2023 05:48 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Feb 2023 05:48 PM IST
विज्ञापन
Parole granted to Deramukhi as per rules: Haryana
राम रहीम की पैरोल को नियमों के खिलाफ बताते हुए एसजीपीसी ने की है इसे रद्द करने की मांग
विज्ञापन


गंभीर मामलों में दोषी करार दिए जाने और पैरोल पर बाहर आने से शांति भंग होने की दी गई है दलील

अमर उजाला ब्यूरो

चंडीगढ़। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा डेरा मुखी राम रहीम को पैरोल पर देने के लिए जारी 20 जनवरी 2023 के आदेश को रद्द करने की मांग पर जवाब दाखिल करते हुए हरियाणा सरकार ने कहा कि राम रहीम हार्ड कोर क्रिमिनल नहीं है। राम रहीम को तय नियमों के तहत ही पैरोल का लाभ दिया गया है, जैसा कि अन्य कैदियों को दिया जाता है। हरियाणा सरकार के जवाब को रिकार्ड पर लेते हुए हाईकोर्ट ने याचिका पर सुनवाई स्थगित कर दी।


याचिका में आरोप लगाया है कि हरियाणा सरकार ने राम रहीम को 40 दिन की पैरोल देते हुए नियमों का सीधा उल्लंघन है। याचिका में कहा है कि डेरा प्रमुख दुष्कर्म व हत्या जैसे मामलों में सजा काट रहा है। पंजाब में भी उसके खिलाफ कई मामले में दर्ज हैं। उसके अनुयायियों ने कथित तौर पर गुरु ग्रंथ साहिब जी का अपमान किया गया, जिस पर सिखों व उसके अनुयायियों में कई बार विवाद हुआ। इसके चलते पंजाब में कई बार विरोध मार्च, पंजाब बंद, पंजाब में सड़कों और रेलवे लाइनों की नाकाबंदी की गई थी। डेरा प्रमुख को पैरोल देने से सिखों की भावनाएं आहत हुई हैं व पंजाब में शांति को खतरा पैदा हो गया है। राम रहीम को बार-बार इस प्रकार पैरोल देकर हरियाणा सरकार न केवल हरियाणा में बल्कि पूरे क्षेत्र में कानून व्यवस्था के लिए संकट पैदा करने वाली स्थिति बना रही है। याचिका में कोर्ट से मांग की गई कि इस याचिका के विचाराधीन रहने तक डेरा प्रमुख की पैरोल रद्द कर उसे जेल में वापस भेजा जाए। याचिका में बताया गया कि राम रहीम को कई गंभीर अपराधों में दोषी करार दिया जा चुका है और कई मामलों में उनके खिलाफ ट्रायल जारी है। इस प्रकार के अपराधी को पैरोल का लाभ देना ठीक नहीं है। साथ ही याचिका में बताया गया कि राम रहीम को पैरोल देते हुए हरियाणा सरकार ने तय नियमों का भी पालन नहीं किया था। राम रहीम को वैसे भी गुरुग्रंथ साहिब के खिलाफ जहरीला प्रचार करने की आदत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed