{"_id":"62f16f897e187c4cae2d3354","slug":"parks-will-be-set-up-on-the-lines-of-foreign-countries-in-aerotropolis-city-mohali-news-pkl4590265163","type":"story","status":"publish","title_hn":"एयरोट्रोपोलिस सिटी में विदेशों की तर्ज पर स्थापित होंगे पार्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एयरोट्रोपोलिस सिटी में विदेशों की तर्ज पर स्थापित होंगे पार्क
विज्ञापन
मोहाली। ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा) की ओर से बसाई जा रही एयरोट्रोपोलिस सिटी और एयरोसिटी में अब विदेशों की तर्ज पर लोगों की सुविधा के लिए पार्क स्थापित किए जाएंगे। इन पार्कों में जहां जॉगिंग, साइकिल ट्रैक से लेकर ध्यान लगाने के लिए हट की व्यवस्था रहेेगी। साथ ही लैंड स्केपिंग और आस्ट्रेलियन ग्रास तक लगाई जाएगी। वहीं, हर मौसम में पार्कों में फूल और हरियाली नजर आएगी। गमाडा के थिंक टैंक ने इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर दिया है। कोशिश यहीं है कि अपने शहर को मॉडल के रूप में विकसित किया जाए। इसके बाद इसी तर्ज पर राज्य के अन्य शहरों का बसाया जाए।
गमाडा की ओर से 5500 एकड़ जगह में एयरोट्रोपोलिस सिटी बसाई जा रही है। यह इलाका बिल्कुल एयरपोर्ट और एरोसिटी के साथ लगता है। एरोसिटी को बसे हुए लगभग दस साल हो चुके हैं। ऐसे में सरकार की कोशिश बाहर से आने वाले लोगों को भी आकर्षित करने की है। ऐसे में पार्क उसी स्टाइल में विकसित किए जाएंगे। इतना ही नहीं गमाडा के अधिकारी कई देशों के पार्कों की स्टडी भी कर रहे हैं। इसके अलावा विशेषज्ञों से लगातार संपर्क किया जा रहा है। मिट्टी और जलवायु पर भी फोकस किया जा रहा है। राज्य सरकार की कोशिश यह है कि मॉडल पार्क बने। इसके बाद इसी तरह के पार्क अन्य एरिया में रहेंगे। अगर यह प्रोजेक्ट कामयाब रहता है तो इससे गमाडा का भी फायदा होने के आसार हैं। क्योंकि मोहाली पॉलीवुड की जान है। अधिकतर पंजाबी फिल्मों और गानों की शूटिंग तक मोहाली में होती है। दूसरी ओर कई प्राइवेट प्लेयर इस चीज को कैश कर रहे हैं। ऐसे में गमाडा भी इन एरिया को विकसित कर आमदन कमा सकता है। हैदराबाद और कई अन्य बडे़ शहरों में इस तरह ही नगर निगम आमदनी कर रहा है। गमाडा के एक्सईएन हरप्रीत सिंह ने कहा कि एरोसिटी और एयरोट्रोपोलिस सिटी में काफी बढ़िया तरीके से विदेशों की तर्ज पर पार्क विकसित किए जा रहे हैं। उम्मीद है कि इससे लोगों का फायदा होगा।
यह सुविधाएं रहेंगी पार्कों में
गमाडा की ओर से बनाए जा रहे पार्कों में कई अति आधुनिक सुविधाएं देने की तैयारी है। जैसे पार्कों में सुबह शाम म्यूजिक सिस्टम, आकर्षक लाइटिंग, फव्वारे और पेड़ पौधे लगाने शामिल हैं। इस दौरान केवल उन्हीं पेड़ों को प्राथमिकता दी जाएगी, जो लंबे समय तक चल सके। इसके अलावा पर्यावरण को साफ-सुथरा रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। इसके साथ कुछ एरिया में औषधीय पौधे भी स्थापित किए जाएंगे। इसके लिए काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
निजी कंपनी संवारेगी ग्रीन बेल्ट
गमाडा की ओर से एरोसिटी की ग्रीन बेल्टस को अब निजी कंपनी के सहयोग से विकसित करने की तैयारी की है। एक निजी कंपनी को एक साल तक पौधे लगाने से लेकर देखभाल का जिम्मा सौंपा जाएगा। प्रोजेक्ट में गमाडा नोडल एजेंसी के रूप में काम करेगा। इसके लिए प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। अगर सबकुछ सही रहा तो आने वाले सितंबर तक काम शुरू हो जाएगा। नवंबर तक पूरी तरह से एरिया विकसित कर दिया जाएगा।
सभी सुविधाएं रहेंगी अंडरग्राउंड
अधिकारियों की मानें तो इन पार्कों के अंदर केवल हरियाली दिखेगी। किसी भी तरह की कोई फोन, बिजली और अन्य सेवाओं की तार बाहर से नहीं जाएगी। यह बफर जोन रहेगा। इसके अलावा सभी पार्क प्लास्टिक फ्री रहेंगे। बच्चों के लिए पार्कों में स्पेशल कॉर्नर स्थापित किए जाएंगे।