{"_id":"67c8b6f7686751efca0f1daf","slug":"panchayat-secretary-caught-taking-20-thousand-bribe-bdpo-also-named-mohali-news-c-71-1-mli1005-126288-2025-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: 20 हजार रिश्वत लेता पंचायती सचिव काबू, बीडीपीओ भी नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: 20 हजार रिश्वत लेता पंचायती सचिव काबू, बीडीपीओ भी नामजद
विज्ञापन
मोहाली। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के तहत बुधवार को ब्लॉक कुरडा में तैनात पंचायत सचिव अवनीत सिंह बाजवा को 20 हजार रुपये रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। साथ ही ब्लॉक विकास एवं पंचायत अधिकारी (बीडीपीओ) मोहाली धनवंत सिंह पर भी सह-आरोपी के रूप में केस दर्ज किया है।
विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त दोनों कर्मचारियों को एक सरपंच की शिकायत पर गिरफ्तार किया है। उसने विजिलेंस को शिकायत में बताया था कि बीडीपीओ और पंचायत सचिव ने वर्ष 2018-2023 तक ग्राम पंचायत की ओर सेे किए गए विकास कार्यों के लिए उपयोग की गई अनुदान राशि से संबंधित उपयोग प्रमाण पत्र (यूसी) जारी करने के बदले 20 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी। इस शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने ट्रैप लगाया और उक्त आरोपी को दो सरकारी गवाहों की उपस्थिति में शिकायतकर्ता से रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। इस संबंधी दोनों आरोपियों के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो के थाना फ्लाइंग स्क्वाड-1 मोहाली में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा-7 और बीएनएस की धारा 61(2) के तहत केस दर्ज किया है।