{"_id":"677c3ad177a2f5301908742a","slug":"panchayat-land-will-have-to-be-vacated-within-seven-days-notice-issued-mohali-news-c-71-1-mli1005-124031-2025-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: सात दिन में खाली करनी होगी पंचायती जमीन, नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: सात दिन में खाली करनी होगी पंचायती जमीन, नोटिस
विज्ञापन
डेराबस्सी। गांव समगौली में पंचायत की जमीन पर अवैध कब्जा करने वाले लोगों को गांव के सरपंच ने जगह खाली करने का नोटिस जारी किया है। सरपंच ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार गांव में स्थित तालाब का सौंदर्यीकरण कार्य कराया जाएगा। सरपंच के मुताबिक इस स्थान से कब्जाधारियों को टेंट हटाने के लिए दोबारा नोटिस जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि इस जगह से रेहड़ी हटाने के लिए सात दिन का समय दिया गया है, यदि वे ऐसा नहीं करते हैं तो पंचायत उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए अधिकारियों को रिपोर्ट भेजेगी।
गांव के सरपंच जोगिंदर सिंह ने बताया कि उनके गांव में बने तालाब के किनारे दर्जनों रेहड़ी फड़ी वालों ने दुकानें लगा रखी हैं। इस कारण यहां हर समय जाम के हालात बने रहते है और भीड़ लगी रहती है। इस कारण वाहन चालकों और ग्रामीणों के बीच विवाद होता रहता है। गांव के सरपंच जोगिंदर सिंह ने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार गांव के तालाब का सौंदर्यीकरण कराया जाना है। उनके गांव के ही कुछ लोगों ने तालाब के किनारे पंचायती जमीन पर रेहड़ी लगाकर अवैध कब्जा कर हुआ है। तालाब के किनारे सड़क के बीच एक मोड़ है, जहां रिक्शा पकड़ने वाले लोगों के पास छोटे-बड़े वाहन खड़े रहने से दुर्घटनाएं होती हैं। इन हादसों में कई लोग घायल भी हुए हैं। सड़कों पर इन अवैध रेहड़ी के कारण यातायात में दिक्कत होती है। गांव के सरपंच ने बताया कि पंचायत ने पहले भी इन कब्जाधारियों को इस पंचायत स्थल को खाली करने का नोटिस दिया था।