{"_id":"68780ed101c87ddf5700d930","slug":"pallavi-ranas-father-accused-her-son-in-law-of-dowry-harassment-mohali-news-c-71-1-spkl1025-131271-2025-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: पल्लवी राणा के पिता ने जवाई पर लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: पल्लवी राणा के पिता ने जवाई पर लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप
विज्ञापन
डेराबस्सी। कुछ महीने पहले डेराबस्सी की एक्को ग्रीन वैली-1 कॉलोनी में रहने वाली शिक्षिका पल्लवी राणा के आत्महत्या के मामले में नया मोड़ आया गया है। मृतका के पिता कुलजीत सिंह ने दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए पल्लवी के पति विशाल जसवाल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस के मुताबिक मृतका के पिता का बयान दर्ज कर लिया है। पुलिस अब साक्ष्यों और बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।
पल्लवी राणा सतलुज पब्लिक स्कूल डेराबस्सी में निजी शिक्षिका थी। बीते 6 जुलाई को पल्लवी ने कमरे में पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी थी। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गांव रेह निवासी कुलजीत सिंह ने बताया कि बेटी का विवाह 18 जनवरी 2024 को विशाल के साथ हिंदू रीति-रिवाजों से हुआ था। परिजनों के अनुसार शादी के कुछ समय बाद से ही विशाल जसवाल ने पल्लवी को दहेज के लिए परेशान करना शुरू कर दिया और उसके साथ मारपीट करता था। मरने से पहले पल्लवी ने सहेली प्रीतका मनहास को व्हाट्सएप चैट में अपनी हालत के बारे में बताई थी। परिजनों ने यह चैट पुलिस को सौंपी है। डेराबस्सी पुलिस स्टेशन के एएसआई मलकीत सिंह ने बयान को पढ़कर सुनाया, जिसे मृतका की मां ने भी सही माना।