फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Paddy purchased from mandis will have to be lifted within 72 hours

Mohali News: 72 घंटे के भीतर करना होगा मंडियों से खरीदे धान का उठान

Sat, 13 Sep 2025 02:11 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Sep 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
Paddy purchased from mandis will have to be lifted within 72 hours
मोहाली। धान खरीद सत्र को लेकर जिला प्रशासन ने शुक्रवार को राइस मिलर्स और खरीद एजेंसियों के साथ अहम बैठक की। बैठक की अध्यक्षता अतिरिक्त उपायुक्त (जनरल) गीतिका सिंह ने की। उन्होंने कहा कि मंडियों से खरीदे गए धान का उठान 72 घंटे के भीतर हर हाल में होना चाहिए ताकि मंडियों में जगह की कमी न हो और किसानों को किसी तरह की दिक्कत का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

एडीसी ने मिलर्स को चेतावनी देकर कहा कि धान आवंटन के लिए पोर्टल पर आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 15 सितंबर 2025 तय है। समय पर आवेदन न करने वालों को बाद में कोई राहत नहीं दी जाएगी। नमी की जांच होगी मानक उपकरण से होगी। धान में नमी को लेकर अक्सर उठने वाले विवादों पर एडीसी ने स्पष्ट किया कि पंजाब मंडी बोर्ड और पीएयू द्वारा प्रमाणित नमी मीटर ही इस्तेमाल होंगे। मंडी में आने वाले हर वाहन की जांच इन्हीं उपकरणों से होगी।
विज्ञापन

जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक नवरीत को निर्देश दिए कि 16 सितंबर को खरीद शुरू होने से पहले सभी मार्केट कमेटियों से तैयारी प्रमाण पत्र और एसडीएम से सामान्य रिपोर्ट अनिवार्य रूप से ली जाए। बैठक में एसडीएम मोहाली दमनदीप कौर, एसडीएम डेराबस्सी अमित गुप्ता, खरीद एजेंसियों के जिला प्रबंधक और चावल मिल मालिकों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed