फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Oxygen shortage will not be allowed in Mohali: ADC, officials visit oxygen company Hitec's plant

मोहाली में ऑक्सीजन की कमी नहीं आने दी जाएगी : एडीसी, अधिकारियों ने ऑक्सीजन कंपनी हाइटैक के प्लांट का किया दौरा

Fri, 30 Apr 2021 02:31 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Fri, 30 Apr 2021 02:31 AM IST
विज्ञापन
Oxygen shortage will not be allowed in Mohali: ADC, officials visit oxygen company Hitec's plant
मोहाली। कोरोना के मद्देनजर चौदह अस्पताल में औसतन 23 मीट्रिक टन ऑक्सीजन व पांच अस्पतालों को सीधे राज्य की तरफ से सप्लाई दी जा रही है। अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी नहीं आने दी जाएगी। यह बात वीरवार को एडीसी विकास राजीव गुप्ता ने कही। इस दौरान उन्होंने जिले समेत कई राज्यों को ऑक्सीजन मुहैया करवाने वाली कंपनी हाइटैक के प्लांट का दौरा किया और उत्पादन व सप्लाई संबंधी पड़ताल की।
विज्ञापन

एडीसी ने बताया कि अलग-अलग अस्पतालों की ऑक्सीजन की सप्लाई की विस्तृत समीक्षा की। साथ ही वेट व प्रेशर संबंधी भी पड़ताल की गई। इंडस्ट्री के नुमाइंदों को हिदायत दी गई है कि मेडिकल कार्यों के अलावा संबंधित ऑक्सीजन का कोई अन्य डाईवर्जन नहीं होना चाहिए। साथ ही सिलिंडरों में उनकी क्षमता के मुताबिक ही गैस भरी जाए। जिले के बाहर ऑक्सीजन की सप्लाई डीसी के मांग ऑर्डर के हिसाब से होगी। इसके साथ ही पुलिस व जीएसटी टीम को चौबीस घंटे अस्पतालों को ऑक्सीजन की सप्लाई की निगरानी के लिए तैनात किया गया। इसके साथ ही खाली सिलेंडरों का प्रबंध भी किया या जा रहा है। इस मौके पर पवितर सिंह पीसीएस, हरबीर सिंह व सुरिंदर सिंह गर्ग एटीसी भी हाजिर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed