फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Oxford Street parking targeted by thieves, third bike stolen in three months

Mohali News: ऑक्सफॉर्ड स्ट्रीट पार्किंग चोरों के निशाने पर, तीन माह में तीसरी बाइक चोरी

Sun, 24 May 2026 02:12 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Oxford Street parking targeted by thieves, third bike stolen in three months
जीरकपुर। ऑक्सफॉर्ड स्ट्रीट शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की पार्किंग इन दिनों बाइक चोरों के निशाने पर है। तीन महीनों में यहां से तीन मोटरसाइकिल चोरी हो चुकी हैं, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। ताजा मामला शुक्रवार करीब सवा तीन बजे का है, जब दिनदहाड़े रिलायंस शोरूम के सामने खड़ी बाइक को चोर लेकर फरार हो गए। रिलायंस शोरूम में कार्यरत पीड़ित चरण दास ने बताया कि वह पिछले दो साल से रोजाना अपनी बाइक शोरूम के सामने ही खड़ी करते थे। उन्होंने बताया कि वर्ष 2024 में एक लाख रुपये की नई बाइक खरीदी थी, जिसकी हाल ही में किस्त पूरी हुई थी।
विज्ञापन

चरण दास के अनुसार आरोपियों की तस्वीर लोहगढ़ चौक पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है, जिसमें दोनों चोरों के चेहरे स्पष्ट दिखाई दे रहे हैं। इसके बावजूद घटना के दो दिन बाद तक पुलिस की ओर से मौके का निरीक्षण नहीं किया गया है, जिससे पीड़ित में नाराजगी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पार्किंग में सीसीटीवी और सुरक्षा के नाम पर शुल्क वसूला जाता है, लेकिन कैमरे अक्सर काम नहीं करते, जिससे चोरों के हौसले बढ़ रहे हैं। पार्किंग से हुई चोरी के मामलों में एक समान पैटर्न सामने आया है, जिसमें चोर देर शाम तक खड़ी रहने वाली बाइकों को निशाना बना रहे हैं।
विज्ञापन

फरवरी और मार्च में भी इसी तरह की दो घटनाएं हो चुकी हैं, जिनमें ऑफिस टाइम के दौरान खड़ी बाइकें शाम को गायब मिलीं। एसएचओ जीरकपुर सतिंदर सिंह ने बताया कि बाइक चोरी की घटनाओं की जांच के लिए विशेष टीम गठित की गई है। टीम गैंग से जुड़े आरोपियों की पहचान में जुटी है और जल्द ही मामले का खुलासा कर गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed