फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Opposition to giving municipal corporation's government vehicles on contract

Mohali News: नगर निगम की सरकारी गाड़ियां ठेके पर देने का विरोध

Sun, 07 Jun 2026 01:53 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Opposition to giving municipal corporation's government vehicles on contract
मोहाली। नगर निगम की सरकारी गाड़ियों को ठेकेदार के हवाले करने के फैसले के विरोध में सफाई मजदूर यूनियन ने 10 जून से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का ऐलान किया है। यूनियन नेताओं का कहना है कि यदि यह फैसला वापस नहीं लिया गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा। पंजाब सफाई मजदूर फेडरेशन के नेता मोहन सिंह, महासचिव पवन गोडयाल सहित अन्य नेताओं ने आरोप लगाया कि नगर निगम प्रशासन द्वारा सरकारी वाहन और टिपर ठेकेदार कंपनी को सौंपने की तैयारी की जा रही है। इस कदम को लेकर सफाई कर्मियों में भारी रोष है। यूनियन नेताओं ने बताया कि जब ठेकेदार के कर्मचारी नगर निगम के फेज-1 स्थित स्टोर में पहुंचे तो सफाई कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया और गेट पर ताला लगा दिया। इसके बाद मौके पर सरकार और निगम प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की गई। नेताओं ने कहा कि नगर निगम की सीमा में शामिल नए गांवों और सेक्टरों में सफाई व्यवस्था के लिए कम से कम 1500 सफाई सेवकों की नियमित भर्ती की जाए। साथ ही 2021-22 में लगे अस्थायी कर्मचारियों को नियमित करने की भी मांग की गई है। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगें पूरी न होने पर आंदोलन और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed