{"_id":"65706a82808b7c47de0a5514","slug":"operation-seal-5-campaign-launched-in-the-district-eight-checkpoints-set-up-mohali-news-c-71-1-mli1004-8793-2023-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: जिले में चला ऑपरेशन सील-5 अभियान, आठ नाके लगाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: जिले में चला ऑपरेशन सील-5 अभियान, आठ नाके लगाए
Wed, 06 Dec 2023 06:05 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
Updated Wed, 06 Dec 2023 06:05 PM IST
विज्ञापन
नशा और शराब तस्करी रोकने के लिए पुलिस ने शुरू की मुहिमसंवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। एडीजीपी लॉ एंड ऑर्डर अर्पित शुक्ला के आदेश के बाद मोहाली पुलिस एक्शन मूड में है। जिला पुलिस ने बुधवार को ‘ऑपरेशन सील- 5’ अभियान चलाया। इसके तहत अंतरराज्यीय सीमा पर नाके लगाकर जांच की गई। जिले में आठ जगह नाके लगाकर शहर में शराब व नशा तस्करी रोकने के लिए अभियान चलाया गया।
वहीं मोहाली में तीन बड़े नाके लगाकर बसों, गाड़ियों और दोपहिया वाहनों को चेक किया गया। इसके अलावा पांच नाके बलौंगी, खरड़, जीरकपुर और डेराबस्सी में लगाए गए। मोहाली पुलिस ने हरियाणा, हिमाचल व राजस्थान से आने वाले वाहनों की गंभीरता से जांच की। नाके के दौरान चंडीगढ़ पुलिस के साथ तालमेल कर संयुक्त सर्च अभियान चलाया गया।
इस संबंध में एसपी सिटी आकाशदीप सिंह औलख ने बताया कि पंजाब में आए दिन नशीले पदार्थ की खेप सप्लाई हो रही है। कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सभी पुलिस अधिकारियों से बैठक की थी और नशे के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए थे। इसके चलते एडीजीपी अर्पित शुक्ला के आदेश पर पूरे पंजाब में ऑपरेशन सील-5 चलाकर बार्डर पर आठ स्थानों में करीब 50 पुलिसकर्मी तैनात रहे।
विज्ञापन
कोट्स
लोगों की सुरक्षा के मद्देनजर और लोगों के बीच सौहार्द बनाए रखने के लिए चंडीगढ़ पुलिस के साथ मिलकर संयुक्त अभियान चलाया गया है। नाके के दौरान संदिग्ध वाहनों की तलाशी ली गई। वहीं वाहन एप के माध्यम से भी संदिग्ध वाहनों को वेरिफाई किया गया। इस दौरान कुछ वाहनों के चालान काटे गए हैं। -आकाशदीप सिंह औलख, एसपी सिटी मोहाली