फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Only those who take both doses of vaccine enter Chhatbir Zoo

जिन्हें कोरोना के दोनों टीके लग चुके, उन्हीं की होगी छतबीड़ चिड़ियाघार में एंट्री

Thu, 06 Jan 2022 01:48 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Only those who take both doses of vaccine enter Chhatbir Zoo
जीरकपुर। छतबीड़ चिड़ियाघर में अगर आप जाने की सोच रहे हैं तो इसके लिए आपको कोरोना के दोनों टीके लगे होने जरूरी हैं। नहीं तो इसके बना आपको चिड़ियाघर में एंट्री नहीं मिलेगी। देशभर में कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए छतबीड़ चिड़ियाघर के प्रबंधकों ने यह फैसला लिया है। अगर किसी को सिर्फ एक ही टीका लगा होगा तो उनको भी गेट से ही वापस भेज दिया जाएगा। साथ ही यहां मास्क लगाना बहुत जरूरी है और बिना मास्क वालों को टिकट तक नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक चिड़ियाघर में पिछले दिनों से सैलानियों का हजूम उमड़ रहा था और यहां कोरोना के नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही थी। जिसको लेकर बुधवार को चिड़ियाघर में नायब तहसीलदार ने दौरा कर वहां प्रबंधों की जांच। उनके साथ कोविड के लिए नियुक्त किए गए नोडल अफसर रिशभ गर्ग ने टीम के साथ वहां तमाम इंतजाम चेक किए।
विज्ञापन

दिन में तीन शिफ्ट में होगी एंट्री
चिड़ियाघर प्रबंधन की ओर से कोविड संक्रमण से बचाव के लिए यहां एंट्री करने वालों को तीन शिफ्ट में भेजा जाता है। सुबह 9.30 से 11.30 बजे तक 1800 लोगों को एंट्री दी जाएगी। इसके बाद 12 बजे तक चिड़ियाघर में सैनिटाइजेशन का काम होगा। 12 से 2 बजे के बीच 1800 लोगों को और इसी तरह फिर आधे घंटे के ब्रेक में चिड़ियाघर में सैनिटाइजेशन होगा। इसके बाद 2.30 बजे से 4.30 बजे तक 1800 लोगों को एंट्री दी जाएगी। जबकि पिछले दिनों चिड़ियाघर में भारी भीड़ हो गई थी। इसके चलते पुलिस ने कई लोगों को गेट के बाहर से ही वापस मोड़ दिया था। वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाए बिना और बिना मास्क अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed