{"_id":"69306f057738f41b500b31d2","slug":"only-30-vehicles-parked-at-the-phase-1-police-station-were-auctioned-while-the-remaining-vehicles-were-left-outside-mohali-news-c-71-1-mli1012-136425-2025-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: फेज-1 थाने में खड़े सिर्फ 30 वाहनों की नीलामी का नोटिस, बाकी थानों के वाहन बाहर रहने पर उठे सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: फेज-1 थाने में खड़े सिर्फ 30 वाहनों की नीलामी का नोटिस, बाकी थानों के वाहन बाहर रहने पर उठे सवाल
विज्ञापन
मोहाली। जिला पुलिस ने आखिरकार फेज-1 पुलिस स्टेशन परिसर में वर्षों से धूल फांक रहे केस प्रॉपर्टी वाहनों की नीलामी के लिए टेंडर जारी कर दिया है। जारी नोटिस के अनुसार, इस बार नीलामी प्रक्रिया में केवल 30 वाहन शामिल किए गए हैं, जिनमें बाइक, कार और अन्य जब्त किए गए वाहन शामिल हैं। ये सभी वाहन वर्तमान में केवल फेज-1 थाने के सामने फुटपाथ पर ही खड़े हैं।
इस फैसले ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं, क्योंकि शहर के अन्य चार पुलिस थानों फेज-8, फेज-11, मटौर, बलौंगी और आईटी सिटी पुलिस थानों के बाहर भी बड़ी संख्या में जब्त वाहन लंबे समय से पड़े हुए हैं, लेकिन उन्हें नीलामी सूची में नहीं जोड़ा गया है। इससे जिला पुलिस की ओर से केस प्रॉपर्टी के प्रबंधन और निस्तारण की प्रक्रिया पर सवाल उठ रहे हैं।
कबाड़ वाहनों से जगह की कमी और सुरक्षा जोखिम
शहर के कई थानों व चौकियों के बाहर सड़क किनारे खड़े कबाड़ वाहन सार्वजनिक जगह घेर रहे हैं और ट्रैफिक में बाधा पैदा कर रहे हैं। ऐसे जर्जर वाहनों में पहले आग लगने जैसी घटनाएं भी हो चुकी हैं, जिससे आसपास के लोगों व दुकानदारों में चिंता रहती है।
विज्ञापन
इससे पहले 14 नवंबर को भी एक टेंडर जारी किया था, जिसमें जिले के विभिन्न थानों के 341 वाहनों को शामिल किया गया था। अब, 3 दिसंबर, बुधवार को दोबारा जारी किए गए इस नोटिस में केवल फेज-1 थाने में खड़े 30 वाहनों को ही शामिल किया गया है। इन वाहनों के मालिक नोटिस जारी होने की तारीख से 30 दिनों के अंदर अपने वाहन छुड़ा सकते हैं।
नीलामी के वाहनों की संख्या
ढकोली - 90
डेराबस्सी- 98
मुल्लांपुर - 51
नयागांव - 26
कुराली - 24
माजरी - 25
लालड़ू- 27
मोहाली फेज-1 - 30
कुल- 371
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
अधिकृत कोट
कुल 371 वाहनों की नीलामी का नोटिस जारी किया गया है। मोहाली शहर के एक थाने ने ऑर्डर लिया था। इस महीने के आखिर में सभी की नीलामी हो जाएगी। कुछ वाहन ऐसे ही जिन पर इन्वेस्टिगेशन चल रही है, कुछ अंडर ट्रायल है, उन्हें डिस्पोज ऑफ नहीं करते जब तक आखिरी फैसला न आ जाए। जैसे-जैसे कोर्ट से ऑर्डर मिलते है वैसे-वैसे डिस्पोज किए जाते हैं। - नवनीत सिंह महल, एसपी ट्रैफिक