{"_id":"61956a8e12668329b228c5c5","slug":"only-23-dengue-patients-appeared-in-mohali-no-death-occurred-mohali-news-pkl4333323191","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहाली में सिर्फ 23 डेंगू के मरीज सामने आए, नहीं हुई कोई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहाली में सिर्फ 23 डेंगू के मरीज सामने आए, नहीं हुई कोई मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली। डेंगू से निपटने के लिए जिला प्रशासन की ओर से किए जा रहे प्रयासों में अब सफलता मिलने लगी है और मरीजों की संख्या अब लगातार कम हो रही है। बुधवार को 23 लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई। जबकि किसी की मौत नहीं हुई है। साथ ही डेंगू के मरीजों की कुल संख्या 3713 पहुंच गई है। सिविल सर्जन डॉ. आदर्शपाल कौर ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि सेहत विभाग डेंगू से निपटने के लिए जंग लड़ रहा है। बस लोगों के सहयोग की जरूरत है, तभी इस बीमारी का मुकाबला किया जा सकता है।
जानकारी के मुताबिक इस बार जिले में डेंगू के सारे रिकॉर्ड चुके हैं। करीब पांच साल बाद इतनी ज्यादा संख्या में मरीज आए हैं। पहले रोजाना पचास से अधिक मरीज आ रहे थे। लेकिन सेहत विभाग व केंद्र की आई टीम द्वारा दिए गए सुझावों पर काम शुरू होने के बाद अब मरीजों की संख्या कम हो रही रही है, जो कि सेहत विभाग के लिए राहत की खबर है। इसके अलावा सेहत विभाग की तरफ से एक तरफ जहां स्कूलों, कॉलेजों और सार्वजनिक स्थानों पर जाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
वहीं, सर्वे टीमें लगातार इलाकों में सक्रिय हैं। इसके अलावा सेहत सुविधाओं के स्तर में भी इजाफा किया गया है। सिविल सर्जन की मानें तो लोगों को एक तो कोशिश करनी चाहिए कि वह शरीर को पूरी तरह से ढ़कने वाले कपड़े पहनें। इसके साथ ही घरों के अंदर या आसपास पानी जमा न होने दें। अधिकारियों के मुुताबिक इस महीने अब तक 17 दिनों में 1082 डेंगू के मरीज सामने आए हैं। जबकि पिछले माह 2260 मरीज आए थे। उस हिसाब से डेंगू संक्रमण की तरफ रफ्तार आधी से भी कम हो गई। इसके अलावा अब तक 37 लोगों की ही डेंगू से जान गई है। इसमें ज्यादातर मौत पिछले महीने हुई है।