फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Online data entry company duped people of Rs 5.50 lakh

Mohali News: ऑनलाइन डाटा एंट्री कंपनी ने ठगे 5.50 लाख

Mon, 02 Feb 2026 02:37 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
Online data entry company duped people of Rs 5.50 lakh
मोहाली। जीरकपुर के माया गार्डन सिटी की रहने वाली रेनू गुप्ता ने एक निजी डाटा एंट्री कंपनी पर गंभीर धोखाधड़ी, जालसाजी और आपराधिक साजिश के आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) मोहाली को शिकायत देकर पुलिस की निष्क्रियता पर नाराजगी जताई है और मामले में तत्काल एफआईआर दर्ज करने की मांग की थी।
विज्ञापन

इस मामले में एसएसपी के निर्देशों पर जिला होशियारपुर के सेक्टर-3 मुकेरिया के रहने वाले जयपाल के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पीड़िता के अनुसार 4 जुलाई 2025 को उन्होंने जीवीटी टाटा एंट्री नामक कंपनी के प्रतिनिधि जय पाल शर्मा के साथ 60 सीटों के टाइपिंग वर्क का अनुबंध किया था। समझौते के तहत कंपनी को समय पर कार्य उपलब्ध कराना और मासिक भुगतान करना था। आरोप है कि कंपनी ने निवेश के रूप में 5.50 लाख रुपये लेने के बाद न तो काम उपलब्ध कराया और न ही तय शर्तों का पालन किया।
विज्ञापन

रेनू गुप्ता का कहना है कि सितंबर और अक्टूबर माह के भुगतान सहित कुल 12 लाख 99 हजार 232.20 रुपये की राशि कंपनी को दी गई, लेकिन बाद में पता चला कि दिया गया अनुबंध फर्जी था। कंपनी की गूगल वेबसाइट हट चुकी है और डोमेन बिक्री के लिए उपलब्ध है, जिससे धोखाधड़ी की मंशा स्पष्ट हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेनू ने 28 नवंबर 2025 को थाना जीरकपुर में शिकायत दर्ज करवाई थी जिसे जांच अधिकारी और थाना प्रभारी द्वारा हस्ताक्षरित भी किया गया, लेकिन एक माह बीतने के बावजूद एफआईआर दर्ज नहीं की गई। बताया जा रहा है कि नई प्रक्रिया के तहत फाइल को दोबारा अलग-अलग स्तरों से अनुमोदन के लिए लौटाया गया, जिससे मामला लटका रहा। एसएसपी को शिकायत दी गई जिनके निर्देशों पर आरोपी जयपाल के खिलाफ थाना जीरकपुर में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed