{"_id":"683629c82c71b653e5097ca0","slug":"one-person-arrested-with-one-kg-opium-mohali-news-c-71-1-mli1010-129530-2025-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: एक किलो अफीम के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: एक किलो अफीम के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार
विज्ञापन
लालड़ू। अंबाला चंडीगढ़ हाईवे से लैहली पुलिस ने एक व्यक्ति को एक किलो अफीम के साथ काबू किया है। पुलिस ने आरोपी की पहचान 35 वर्षीय नरेश पालवासी उत्तर प्रदेश के तौर पर बताई है। पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। डेराबस्सी कोर्ट में पेश किए जाने पर उसका एक दिन का पुलिस डिमांड हासिल किया है।
थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सतिंदर सिंह ने बताया कि लैहली पुलिस चौकी इंचार्ज अमनदीप सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम अंबाला चंडीगढ़ हाईवे पर रूटीन में गश्त कर रही थी। इस दौरान टोल प्लाजा के समीप पुलिस ने एक व्यक्ति को चंडीगढ़ की ओर तरफ जाते देखा। उसके कंधे पर काले रंग का बैग टांगा हुआ था।
पुलिस को देखकर वह भागने लगा। पुलिस ने उसे तुरंत काबू कर लिया। उसके बैग की तलाशी ली तो उसमें से एक किलो अफीम बरामद की गई। इंचार्ज अमनदीप सिंह ने बताया कि वह अफीम की यह खेप यूपी के बरेली से लाकर उसे चंडीगढ़ में किसी अज्ञात व्यक्ति को सौंपने जा रहा था। वह इस नशे को पहुंचाने के लिए एक तरह से कुरियर एजेंट का काम कर रहा था। उसके खिलाफ मामला दर्ज कर डेराबस्सी कोर्ट में पेश करने पर उसका एक दिन का पुलिस रिमांड हासिल हुआ है।