फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   One lakh stolen from account in the name of paying courier delivery

Mohali News: कूरियर डिलीवरी का भुगतान करने के नाम पर खाते से उड़ाए एक लाख

Sun, 12 Nov 2023 01:33 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Nov 2023 01:33 AM IST
विज्ञापन
One lakh stolen from account in the name of paying courier delivery
मोहाली। कूरियर डिलीवरी के पांच रुपये भुगतान करने का लिंक भेजकर नौसरबाज ने खाते से एक लाख रुपये उड़ा लिए। सोहाना थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता शिफाली चौधरी ने बताया कि उन्हें एक कूरियर आना था लेकिन इस कूरियर के आने से पहले ही उनके पास एक नंबर से कॉल आया और उसने कहा कि आपका एक कूरियर आया है लेकिन उसका उन्हें पांच रुपये भुगतान करना होगा। उसकी बात सुनकर उन्हें विश्वास हो गया क्योंकि उनका एक कोरियर आने ही वाला था। इस पर उन्होंने पांच रुपये भुगतान करने की बात मान ली। इसके बाद शातिर ने एक लिंक भेजा जिसके जरिए पांच रुपये की पेमेंट कर दी। इतने में उसकी बातों से उन्हें शक हुआ तो उन्होंने अपनी यूपीआई आईडी से जुड़े खाते ब्लॉक कर दिए लेकिन तब तक नौसरबाज ने 49,999 रुपये की दो ट्रांजेक्शन कर ली। इस बार में बैंक जाकर पूछा तो पता चला कि पैसे मध्य प्रदेश की एक निजी बैंक की ब्रांच के खाते में ट्रांसफर हुए हैं। इसके बाद उन्होंने इस संबंध में एसएसपी कार्यालय में शिकायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed