फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   One killed, one injured in road accident in Derabassi

Mohali News: डेराबस्सी में सड़क हादसे में एक की मौत, एक घायल

Sat, 13 Sep 2025 02:01 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Sep 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
One killed, one injured in road accident in Derabassi
डेराबस्सी। हैबतपुर सड़क पर देर शाम दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इसमें एक बाइक सवार की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक 42 वर्षीय रणजीत सिंह मूलरूप से बिहार का रहने वाला था। घायल विकास को चंडीगढ़ सेक्टर-32 रेफर किया गया है। रणजीत गांव भगवानपुर में एक निजी कंपनी में बतौर ऑपरेटर कार्य करता था।
विज्ञापन

वीरवार शाम को वह अपनी कंपनी से छुट्टी कर घर जा रहा था। जब वह हैबतपुर सड़क पर गोल्डन पाम सोसाइटी के पास पहुंचा तो अचानक उसकी बाइक की टक्कर सामने से आ रही एक अन्य बाइक से हो गई। इसको विकास चला रहा था। दोनों को डेराबस्सी सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टर ने रणजीत सिंह को मृतक घोषित कर दिया जबकि विकास की टांग में फ्रैक्चर आने और अन्य गंभीर चोट लगने की वजह से उनको रेफर कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed