फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   One died and 367 tested positive for covid 19 in Tricity

कोरोना वायरस: ट्राइसिटी में संक्रमण से एक की मौत, 367 पॉजिटिव मिले, मोहाली में सर्वाधिक मामले

Thu, 28 Jul 2022 02:12 AM IST
मोहाली ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब) Published by: मोहाली ब्‍यूरो Updated Thu, 28 Jul 2022 02:12 AM IST
सार

वहीं मोहाली में बुधवार को 133 मरीज ठीक हुए। इसके साथ ही जिले में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 689 तक पहुंच गई। डीसी अमित तलवार ने लोगों को नसीहत दी है कि 12 साल से अधिक उम्र के लोग पहल के आधार पर टीकाकरण करवाए।

विज्ञापन
One died and 367 tested positive for covid 19 in Tricity
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ट्राइसिटी (मोहाली-पंचकूला और चंडीगढ़) में बुधवार को कोरोना से एक मरीज की मौत हो गई। वहीं 367 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। मोहाली में सर्वाधिक 131, पंचकूला में 119 और चंडीगढ़ में 117 संक्रमित मिले हैं। मरने वाले मलोया निवासी 75 साल के बुजुर्ग की जीएमएसएच-16 में इलाज के दौरान मौत हो गई। वह सांस की गंभीर बीमारी से ग्रस्त थे। उन्होंने कोरोना टीके की सभी खुराक लगवा रखी थी।

विज्ञापन


वहीं मोहाली में बुधवार को 133 मरीज ठीक हुए। इसके साथ ही जिले में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 689 तक पहुंच गई। डीसी अमित तलवार ने लोगों को नसीहत दी है कि 12 साल से अधिक उम्र के लोग पहल के आधार पर टीकाकरण करवाए।
विज्ञापन


बुधवार को 1355 लोगों के सैंपल लिए गए जिसमें से 625 सैंपल सरकारी अस्पताल से तो 730 निजी अस्पतालों में से लिए गए थे। 45 संक्रमित ग्रामीण और शेष शहरी इलाके से संबंधित है। जिले में अब तक 98575 संक्रमित मिल चुके हैं। वहीं 1159 लोगों की महामारी से जान गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed