फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   one died in activa-tipper accident

टिप्पर की चपेट में आई एक्टिवा, एक की मौत

Sun, 12 Jan 2020 09:51 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
one died in activa-tipper accident
खरड़। बस स्टैंड से कुछ दूरी पर एक टिप्पर ने एक्टिवा सवार दो बहनों को रौंद डाला। हादसे में एक बहन की मौत हो गई जबकि दूसरी गंभीर रूप से जख्मी हो गई। दोनों बहनें मोहाली के सेक्टर-56 की रहने वाली हैं। दोनों बहनें विवाहित थीं और दोनों एतिहासिक गांव दाऊं में माथा टेक कर अपनी एक्टिवा से वापिस लौट रही थीं। इनकी गलती यह भी थी कि दोनों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक रविवार को मोहाली के सेक्टर 56 की रहने वाली दो सगी बहनें मनप्रीत कौर व कुलविंदर कौर गांव दाऊं माथा टेकने गई थीं। दोनों का विवाह दो सगे भाइयों से हुआ है। गांव दाऊं में माथा टेकने के बाद अपनी परिचित को गांव रुड़की छोड़ कर लौट रही थीं कि रेस्ट हाउस के सामने एक टिप्पर की चपेट में आ गईं। इस हादसे में मनप्रीत कौर की मौत हो गई, जबकि दूसरी बहन कुलविंदर गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। कुलविंदर की हालत अभी गंभीर बनी हुई है। घटना की जांच कर रहे लखविंदर सिंह ने बताया कि हादसे की जांच शुरू कर दी है। हादसा कैसे हुआ, इसकी पड़ताल की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed