फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   One arrested with two boxes of liquor, sent to judicial custody

Mohali News: दो पेटी शराब समेत एक काबू, न्यायिक हिरासत में भेजा

Wed, 30 Aug 2023 01:43 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Aug 2023 01:43 AM IST
विज्ञापन
One arrested with two boxes of liquor, sent to judicial custody
नयागांव। घंडोली के टी-प्वाइंट पर एक व्यक्ति को शराब की दो पेटियों के साथ काबू किया है। आरोपी की पहचान हरदीप सिंह उर्फ आशु निवासी गांव खंडोली के रूप में हुई है। मुल्लांपुर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। साथ ही अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में ले लिया है। जानकारी के मुताबिक पुलिस घंडोली टी-प्वाइंट पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान रात करीब सवा दस बजे एक व्यक्ति मोटरसाइकिल पर आते हुए दिखाई दिया। वह पुलिस को देखकर घबराकर एकदम पीछे मुड़ने लगा। इस पर पुलिस पार्टी ने उसको वहीं काबू कर लिया। उसके बैग की तलाशी ली तो उसमें से दो पेटियां शराब (फॉर सेल इन चंडीगढ़) बरामद हुई। उसके पास इसके कोई कागजात नहीं थे। पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed