{"_id":"5e10f2fb8ebc3e87ed670749","slug":"one-arrested-in-532-kg-heroin-case-from-pakistan-under-salt-cover-mohali-news-pkl362090720","type":"story","status":"publish","title_hn":"2700 करोड़ की हेरोइन का मामलाः एनआईए ने अमृतसर से एक और आरोपी को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2700 करोड़ की हेरोइन का मामलाः एनआईए ने अमृतसर से एक और आरोपी को दबोचा
Sun, 05 Jan 2020 06:21 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2020 06:21 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान से नमक की आड़ में 532 किलोग्राम हेरोइन मंगवाने के मामले में नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) ने एक और आरोपी को अमृतसर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान अमित गंभीर निवासी अमृतसर के रूप में हुई है। आरोपी को एनआईए की टीम ने शनिवार को मोहाली स्थित एनआईए की विशेष अदालत में पेश किया।
विज्ञापन
इसके बाद रिमांड लेने के लिए कई तर्क रखे। एनआईए का कहना था कि यह केस काफी गंभीर है। इस सारे खेल में भारत में आतंक फैलाकर शांति भंग करना आरोपियों का लक्ष्य था। वहीं, इसमें कई देशों के लोग शामिल है। यही नहीं पाकिस्तान से यह केस सीधे जुड़ा हुआ है। आरोपी अमित हवाला राशि का डीलर है।
विज्ञापन
हेरोइन तस्करी मामले में गिरफ्तार किए आरोपी व फरार चल रहे आरोपियों के साथ भी इसके संबंधों के बारे में पता लगाना है। वहीं तस्करी संबंधी भी पूछताछ करनी है। इसके बाद अदालत ने आरोपी को 10 जनवरी तक रिमांड पर भेज दिया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक एनआईए ने 532 किलोग्राम में आरोपी को पहले नामजद किया था। इसके बाद आरोपी ने अदालत में अग्रिम जमानत के लिए याचिका दायर की थी। इसके बारे में एनआईए को पता था। इसी बीच एनआईए ने शुक्रवार देर रात अमृतसर में दबिश देकर आरोपी को काबू कर लिया।
बता दें कि यह मामला 29 जून 2019 को सामने आया था। जब पाकिस्तान से अटारी बार्डर के जरिए आई नमक की खेप में 532 किलो हेरोइन बरामद हुई थी। इस मामले की जांच में कई लोगों की गिरफ्तारी हुई थी। मामले में दो कश्मीरी युवकों को भी गिरफ्तार किया गया था। पकड़े गए नशीले पदार्थों की कीमत लगभग 2700 करोड़ बताई गई थी। इस मामले में एनआईए चार्जशीट पेश कर चुुकी है। वहीं, अब केस का ट्रायल चल रहा है।