फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   one arrest in smuggling of heroin, case filed

हेरोइन तस्करी करने के आरोपी में एक गिरफ्तार, केस दर्ज

Mon, 20 Jan 2020 02:12 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2020 02:12 AM IST
विज्ञापन
one arrest in smuggling of heroin, case filed
लालड़ू। अंबाला-नारायणगढ़ मार्ग पर स्थित नंगला मोड़ के निकट हंडेसरा पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक व्यक्ति से 15 ग्राम हेरोइन बरामद कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट तहत मामला दर्ज किया है। हंडेसरा पुलिस ने बताया कि पुलिस नंगला मोड़ के निकट नाकाबंदी कर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान नंगला की ओर से बाइक पर आ रहा एक व्यक्ति पुलिस को देखकर पीछे मुड़ने लगा। पुलिस ने शक पर उसे रोककर तलाशी ली तो उससे 15 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। काबू किए व्यक्ति की पहचान संजीव कुमार उर्फ संजू वासी कजहेड़ी चंडीगढ़ के तौर पर हुई है। पुलिस ने उक्त व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज करके गिरफ्तार करने के बाद उसको अदालत में पेश किया तो जज ने उसका एक दिन का रिमांड दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed