फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   One and a half tola gold earrings stolen from woman's ears during treatment

Mohali News: इलाज के दौरान महिला के कानों से डेढ़ तोले सोने के झुमके चोरी

Sun, 10 Aug 2025 01:22 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Aug 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
One and a half tola gold earrings stolen from woman's ears during treatment
मोहाली। सेक्टर-71 स्थित निजी अस्पताल में भर्ती महिला मरीज के कानों से 15 ग्राम (डेढ़ तोला) सोने के झुमके चोरी होने का मामला सामने आया है। अस्पताल प्रबंधन पर कार्रवाई करने की जगह शिकायतकर्ता के साथ बदसलूकी करने का आरोप है। हाईकोर्ट के हस्तक्षेप पर मटौर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पूर्व फौजी करणवीर सिंह ने बताया कि उन्होंने अपनी मां को अस्पताल में भर्ती करवाया था। दो दिन तक वह इमरजेंसी वार्ड में भर्ती रही। इस दौरान उनके कानों में सोने के झुमके थे। दो दिन बाद जब उनकी बहन मिलने पहुंची तो देखा कि झुमके गायब हैं। स्टाफ को सूचना दी गई, लेकिन उन्होंने सुनने की जगह बहन के साथ बदतमीजी की। करणवीर मौके पर पहुंचे और सीनियर अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। करणवीर ने पुलिस में शिकायत दी। इसके बाद जब अस्पताल के सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए तो उसमें नजर आया कि एक नर्स ने उनकी मां के झुमके उतारे और एमआरआई से पहले अन्य स्टाफ को दे दिए। एमआरआई के बाद वही झुमके उसी नर्स को लौटा दिए गए, लेकिन फिर झुमके वापस मरीज को नहीं मिले।
विज्ञापन

आरोप है कि जब पुलिस ने पूछताछ की तो अस्पताल प्रबंधक झुमकों के बदले रुपये देने का दबाव बनाने लगा, जिसे उन्होंने ठुकरा दिया। बाद में जब उनकी मां की तबीयत दोबारा बिगड़ी तो उन्होंने उसी अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इसके बाद करणवीर ने पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय में याचिका दायर की। हाईकोर्ट के आदेश पर मटौर थाना पुलिस ने अब अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed