{"_id":"60d398918ebc3e2ad4241e2a","slug":"one-accused-involved-in-jaspreet-s-murder-arrested-after-six-months-was-murdered-for-failing-to-loot-mohali-news-pkl4177265200","type":"story","status":"publish","title_hn":"जसप्रीत की हत्या में शामिल एक आरोपी छह महीने बाद गिरफ्तार, लूट में विफल रहने पर की थी हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जसप्रीत की हत्या में शामिल एक आरोपी छह महीने बाद गिरफ्तार, लूट में विफल रहने पर की थी हत्या
विज्ञापन
मोहाली। पिछले साल 9 दिसंबर को हुई मनीमाजरा निवासी जसप्रीत की हत्या में शामिल एक आरोपी परगट सिंह को पुलिस ने दबोच लिया है। सूत्रों के अनुसार, उसकी निशानदेही पर लूटी गई कुछ गाड़ियां भी बरामद हुई हैं। दूसरा आरोपी लवप्रीत अभी फरार है।
हत्याकांड में शामिल लोगों को पनाह देने वाले प्रीतइंदर सिंह उर्फ शेरू, बलविंदर सिंह उर्फ बिल्ला निवासी सेक्टर-70 व बलजीत सिंह उर्फ बल्ली को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
9 दिसंबर 2020 को चंडीगढ़ सेक्टर-23 मार्केट में गहनों की टेस्टिंग लैब के अंदर लूट के इरादे से कुछ बदमाश दाखिल हुए थे। उन्होंने दुकान में बैठे मालिकों पर गोलियां चलाईं। एक गोली चौहान नामक व्यक्ति को लगी। विरोध हुआ तो घबराकर बदमाश वहां से फरार हो गए। जांच में जुटी पुलिस ने एक आरोपी मनीमाजरा निवासी जसप्रीत के घर दबिश दी। लेकिन वह नहीं मिला। उधर, बदमाशों ने लूट में विफल रहने पर जसप्रीत की मोहाली में गोली मारकर हत्या कर दी।