फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   One accused arrested for cheating partner of one crore

पार्टनर से एक करोड़ की धोखाधड़ी में एक आरोपी गिरफ्तार

Wed, 22 Dec 2021 02:06 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 02:06 AM IST
विज्ञापन
One accused arrested for cheating partner of one crore
जीरकपुर। व्यापार में पार्टनर के साथ एक करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में ढकोली पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जबकि उसका दूसरा साथी फरार चल रहा है। इस मामले में ढकोली पुलिस को दी शिकायत में दिलशेर सिंह बाजवा निवासी गांव जंडवाला, फाजिल्का ने बताया कि आशीष भारद्वाज मूलरूप से निवासी उत्तराखंड, हाल निवासी सेक्टर-25 पंचकूला और नरिंदर चौधरी निवासी देहरादून के साथ उसने पार्टनरशिप में बिजनेस शुरू किया था। शिकायतकर्ता ने बताया कि आशीष ने डेरी फार्म में उसके एक करोड़ रुपये इनवेस्ट करवाकर 25 प्रतिशत में हिस्सेदारी तय की थी और शर्तों के मुताबिक हर महीने मुनाफे के तौर पर एक लाख रुपये देने का वायदा किया था। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि उपरोक्त व्यक्तियों ने उसको लालच देकर कंपनी किसी ओर को बेच दी। लेकिन शिकायतकर्ता को न तो हर महीने पैसे दिए और न ही इनवेस्ट की गई रकम ही वापस की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आशीष भारद्वाज को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि दूसरे पार्टनर को गिरफ्तार करने की कार्यवाही शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed