{"_id":"5e0cfe7c8ebc3e87bd3e67e6","slug":"on-the-very-first-day-of-new-year-six-cows-broke-their-strength-mohali-news-pkl361787989","type":"story","status":"publish","title_hn":"नववर्ष के पहले ही दिन छह गोवंश ने तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नववर्ष के पहले ही दिन छह गोवंश ने तोड़ा दम
विज्ञापन
लालड़ू। जिला स्तरीय मगरा गोशाला में एक महीने से ठंड व भूख से लगातार गोवंश मर रहे हैं। ऐसा कोई ही दिन होगा जिस दिन गोवंश की मौत न हुई हो। वहीं प्रशासन सिर्फ कागजी कार्रवाई तक ही सीमित है।
नववर्ष के पहले दिन ही छह गोवंश के दम तोड़ने से मरने वाले गोवंश की गिनती 90 पार हो गई है। वहीं कई पशु बीमार हालत में गोशाला में तड़प रहे है। गोवंश की मौत के मामले को लेकर अमर उजाला प्रमुखता से उठाता चला आ रहा है। इसके बावजूद जिला प्रशासन द्वारा गोवंश को बचाने के लिए किए जा रहे दावे अभी हकीकत में बदलते नजर नहीं आ रहे हैं। लगातार मर रहे गोवंश ने प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
बता दें कि 17 दिसंबर को अमर उजाला द्वारा जिला स्तरीय गोशाला में 50 गोवंश के मरने की खबर को प्रमुखता से प्रकाशित करने के बाद लगातार गोशाला में गोवंश की हो रही दुर्दशा को लगातार उजागर किया जा रहा है। इसे लेकर हलका विधायक एनके शर्मा सहित धार्मिक व सामाजिक संस्थाएं गोशाला का दौरा करके ठंड व भूख से मर रहे गोवंश पर चिंता प्रकट करते हुए प्रशासन को अवगत करा चुके हैं पर प्रशासन गोशाला में पुख्ता प्रबंध करने में असफल रहा है।
विज्ञापन
शेड न बन पाने के कारण खुले आसमान के नीचे रह रहे गोवंश
ठंड से बचाने के लिए बनाए जा रहे शेड का काम आज भी अधूरा है। इस कारण बहुत-सा गोवंश बिना शेड के खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर है। यही नहीं, न तो चारे का और न ही बीमार पशुओं के इलाज का पुख्ता इंतजाम है।