{"_id":"6553d7a71f88d2961308d139","slug":"on-the-night-of-diwali-first-drank-alcohol-then-murdered-his-friend-with-a-shovel-while-drunk-mohali-news-c-71-1-mli1001-7846-2023-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: दिवाली की रात पहले शराब पी, फिर नशे में फावड़े से कर दी साथी की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: दिवाली की रात पहले शराब पी, फिर नशे में फावड़े से कर दी साथी की हत्या
विज्ञापन
नयागांव/मोहाली। गांव खिजराबाद में दिवाली की रात शराब के नशे में दो प्रवासियों में आपस में रंजिशन झगड़ा हो गया। झगड़ा इतना बढ़ गया कि एक प्रवासी ने गुस्से में दूसरे प्रवासी का फावड़े से वार करके उसकी हत्या कर दी और फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही है। आरोपी की पहचान शंकर साहू स्थायी वासी गांव विनायकपुर, जिला पुरी ओडिशा के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक फरार आरोपी शंकर साहू गांव खिजराबाद में किसान मंदीप सिंह की ट्यूबवेल पर रहता था और उसकी खेतीबाड़ी का कामकाज देखता था। मृतक की पहचान मुन्नी लाल वासी गांव दूमदूमावा सीहपुर जिला चंपारन बिहार के रूप में हुई है। उसने किसान मंदीप सिंह से धान की फसल बेचने का ठेका लिया हुआ था। वह भी मंदीप सिंह की ट्यूबवेल पर ही सोता था।
माजरी चौकी पुलिस के इंचार्ज इंस्पेक्टर योगेश कुमार ने बताया कि किसान मंदीप सिंह ने बयान में कहा है कि गांव खिजराबाद में उसका पुश्तैनी घर है और वह खेतीबाड़ी करता है। करीब दो साल पहले शंकर साहू को खेतीबाड़ी के कामकाज के लिए रखा था। वह उसकी ट्यूबवेल पर ही रहता था। वह कभी-कभी शराब पीता था और नशे में झगड़ पड़ता था। ट्यूबवेल के पास लगाई गई धान की फसल का ठेका मुन्नी लाल को दिया हुआ था। मुन्नी लाल भी रात को ट्यूबवेल के कमरे में ही सोता था। मुन्नी लाल के ट्यूबवेल के कमरे में रहने से शंकर साहू उससे रंजिश रखने लगा था। वह उसे कई बार कह चुका था कि वह मुन्नी लाल को ट्यूबवेल पर न रहने दें। 12 नवंबर को दिवाली की रात शंकर साहू ने शराब पी रखी थी और जब मंदीप सिंह ट्यूबवेल पर दीया जलाने गया तो वह मुन्नी लाल के साथ झगड़ा कर रहा था। उसने दोनों को समझाया और घर लौट आया। कुछ घंटे बाद शंकर साहू उसके घर आया और बोला कि उसके घर पर लौटने के बाद उसका मुन्नी लाल से दोबारा से झगड़ा हुआ और गुस्से में आकर उसने मुन्नी लाल के मुंह पर फावड़े से वार कर दिया है और उसकी मौत हो गई है। मंदीप सिंह ने उसे घर पर ही रुकने को कहा और पंचायत के सदस्य बुलाकर अपनी ट्यूबवेल पर पहुंचा जहां मुन्नी लाल का शव लहूलुहान जमीन पर पड़ा था। उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी। लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी शंकर साहू फरार हो गया।
कोट्स
मृतक का शव कब्जे में लिया है। मृतक मुन्नी लाल बिहार का रहने वाला था। उसके परिवार को सूचित कर दिया है। वह बुधवार को मोहाली पहुंचेंगे। उनके पहुंचने के बाद ही शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। आरोपी की तलाश जारी है। उस पर हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। -योगेश कुमार, इंस्पेक्टर थाना माजरी