{"_id":"644c27930f4d9b0c560d3ad4","slug":"on-the-last-day-people-gathered-to-get-registries-done-people-faced-problems-mohali-news-c-16-1-127447-2023-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: अंतिम दिन होने पर रजिस्ट्रियां करवाने उमड़ा जनसैलाब, लोगों ने झेली दिक्कत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: अंतिम दिन होने पर रजिस्ट्रियां करवाने उमड़ा जनसैलाब, लोगों ने झेली दिक्कत
विज्ञापन
अंतिम दिन होने पर रजिस्ट्रियां करवाने उमड़ा जनसैलाब, लोगों ने झेली दिक्कत
देर शाम सरकार ने रजिस्ट्री में छूट की सीमा 15 दिन बढ़ाकर लोगों को दिया तोहफा
वीरवार को थी छुट्टी, दो दिन से रुकी थीं रजिस्ट्रियां, रूटीन में एक दिन में मोहाली, जीरकपुर और खरड़ में होती है करीब 250 रजिस्ट्रियां
संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली/खरड़/जीरकपुर। रजिस्ट्री करवाने के लिए वसूली जाने वाली स्टाम्प ड्यूटी फीस पर सवा दो फीसदी छूट का 30 अप्रैल को अंतिम दिन होने के चलते रजिस्ट्रियां करवाने के लिए शुक्रवार को जनसैलाब उमड़ पड़ा। इस कारण लोगों को काफी दिक्कत झेलनी पड़ी।
जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को मोहाली, जीरकपुर और खरड़ की तहसील में करीब 500-500 लोग एक साथ रजिस्ट्री करवाने के लिए पहुंच गए। इस कारण तहसील दफ्तर में पैर रखने तक की जगह नहीं थी। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल के देहांत के बाद पंजाब सरकार ने वीरवार 27 अप्रैल को पंजाब में सरकारी छुट्टी घोषित कर दी थी। वहीं, सरकार के आदेश को नजरअंदाज कर तहसील कर्मचारियों ने 27 अप्रैल को छुट्टी कर ली। हालांकि इस दौरान ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए लोगों ने रजिस्ट्री की अप्वाइंटमेंट ले रखी थी। 27 अप्रैल को तहसील में काम न होने के चलते 28 अप्रैल को दो दिन का काम लंबित हो गया था। इसलिए रजिस्ट्री करवाने वालों की गिनती दोगुनी हो गई। शुक्रवार देर शाम तक तहसील दफ्तर में रजिस्ट्री होने का काम जारी था।
बता दें कि पंजाब सरकार की ओर से पहले ही पत्र भी जारी किया गया था कि अगर अचानक से कोई छुट्टी घोषित होती है तो तहसील दफ्तर अगली छुट्टी के दिन भी खुले रहेंगे और रजिस्ट्रियों का काम आम दिनों की तरह ही किया जाएगा। वीरवार को कर्मचारी यूनियन की ओर से सरकार के इस फैसले को दरकिनार किया गया और पूरे पंजाब में रजिस्ट्रियों का काम पूरी तरह से ठप रहा। इसका कारण कर्मचारियों का कहना था कि जब पूरे पंजाब में सरकारी छुट्टी है तो वो काम क्यों करें। इस कारण मोहाली जिले में रजिस्ट्रियों का काम नहीं हो पाया। इसी वजह से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। पंजाब सरकार ने रजिस्ट्री करवाने में स्टाम्प ड्यूटी में दी जानी वाली सवा दो फीसदी की छूट को बढ़ाकर 30 अप्रैल तक कर दिया था। 27 अप्रैल को रजिस्ट्रियों का काम नहीं हो सका, इसलिए यह दिन पूरी तरह से खराब हो गया।
विज्ञापन
आज भी होंगी रजिस्ट्रियां
वहीं, इसके बाद शनिवार और रविवार की छुट्टी है, इसलिए रजिस्ट्री में स्टाम्प ड्यूटी में सवा दो फीसदी छूट की बात करें तो लोगों के पास अब केवल शुक्रवार का ही दिन बचा था। लेकिन देर शाम पंजाब सरकार ने नोटिफिकेशन जारी करके शनिवार की छुट्टी रद्द कर दी है। सरकार ने शनिवार को रजिस्ट्री करने के निर्देश जारी किए हैं। इस दिन भी वह लोग ही रजिस्ट्री करवा पाएंगे जिन्होंने पहले इस दिन की ऑनलाइन अप्वाइंटमेंट ली हुई है।
इस महीने सिर्फ 16 दिन हुईं रजिस्ट्रियां, अब 15 मई तक होंगी
राज्य सरकार ने लोगों को रजिस्ट्री में सवा दो फीसदी छूट देने का फायदा पहुंचाने के लिए 31 मार्च को एक महीने की समय सीमा बढ़ाकर 30 अप्रैल कर दी थी। इसके बाद छूट लेने के लिए लोग बड़ी संख्या में वहां पहुंचने लगे। वहीं, अप्रैल में 14 छुट्टियां होने के कारण रजिस्ट्री का काम काफी प्रभावित हुआ। अब सरकार ने इसकी समय सीमा बढ़ाते हुए 15 मई तक समय सीमा बढ़ा दी है।
15 दिन तो इंतकाल में लगते हैं, एक महीना बढ़े समय
रजिस्ट्री कराने आए परविंदर सिंह ने कहा कि सरकार जो प्लॉट देती है, उसकी किस्तें खत्म होने के बाद इंतकाल पत्र (सीडी) बनता है। उसमें कम से कम 15 दिन लग जाते हैं, इसलिए सरकार को रजिस्ट्री में छूट का समय कम से कम एक महीना बढ़ाना चाहिए था।
कोट्स
वीरवार को छुट्टी होने के कारण शुक्रवार को दो दिन की रजिस्ट्रियां इकट्ठी हो गई थीं। इसके चलते तहसील दफ्तर में लोगों की इतनी भीड़ लगी है। शाम पांच बजे तक 300 रजिस्ट्रियां हो चुकी हैं अभी ओर भी लोग खड़े हुए हैं। देखते हैं कितना समय लगता है। -कुलविंदर सिंह, नायब तहसीलदार, जीरकपुर