फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   On the day of the holiday, the AAP leader built the fourth floor above the house.

छुट्टी के दिन ‘आप’ नेता ने मकान के ऊपर बनाई चौथी मंजिल

Mon, 20 Jun 2022 02:09 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Mon, 20 Jun 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
On the day of the holiday, the AAP leader built the fourth floor above the house.
मोहाली/जीरकपुर। दूसरों को अवैध कब्जे खाली करने का संदेश देने वाली आम आदमी पार्टी के अपने नेता खुद अवैध गतिविधियों को अंजाम देने में लग गए हैं। ऐसा ताजा मामला जीरकपुर नगर काउंसिल के वार्ड-सात में सामने आया है, जहां पर पार्टी के नेता सुरेश कुमार सैणी ने अपने मकान की चौथी मंजिल पर छुट्टी के दिन प्रशासन की मंजूरी बिना अवैध निर्माण करते हुए कमरा बनाकर तैयार कर लिया। इस संबंधी कॉलोनी वासियों को पता चला तो उन्होंने विरोध करते हुए इसकी शिकायत पंजाब के सीएम भगवंत मान से कर दी। साथ ही इस मामले में बनती कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

वार्ड-सात से पार्षद शिवानी गोयल ने सीएम भगवंत मान को भेजी शिकायत में बताया कि आम आदमी पार्टी के वार्ड इंचार्ज सुरेश कुमार सैणी ने न्यू विकास नगर में प्रशासन की मंजूरी बिना अपने मान की तीसरी मंजिल के ऊपर चौथी मंजिल बनाते हुए कमरे का निर्माण कर लिया है। नियमों के मुताबिक एक मकान को केवल दो मंजिला तक बनाने की है। लेकिन सुरेश सैणी ने शनिवार और रविवार को छुट्टी के दिन मिस्त्री और मशीनों की मदद से चौथी मंजिल बनाकर तैयार कर ली। कॉलोनी वासियों के ऐतराज के बाद इसकी शिकायत नगर काउंसिल के अधिकारियों से की, जो मौका देखने तो आए। लेकिन पार्टी नेता ने राज्य सरकार का दबाव बनाकर अधिकारियों को चुप करवाते हुए वापस भेज दिया। दोबारा मौका देखने नहीं आए। नगर काउंसिल के अधिकारियों की कारगुजारी को देखते हुए अब इसकी शिकायत पंजाब के सीएम भगवंत मान को पोर्टल को भेजी है। इसमें पार्षद शिवानी गोयल ने आरोप लगाया कि एक तरफ से पंजाब के सीएम भगवंत मान अवैध कब्जों को खाली करने की अपील करते नहीं थकते तो दूसरी ओर उनकी पार्टी के नेता खुद ही अवैध गतिविधियों को अंजाम देने में लगे हुए हैं।
विज्ञापन

जीरकपुर के बलटाना में पांच-पांच मंजिल तक लोगों ने अवैध निर्माण किया हुआ है, जो कॉलोनी वासियों को नहीं दिख रहा है। आज मैंने चौथी मंजिल पर एक कमरा बना लिया तो यह अवैध हो गया। -सुरेश कुमार सैणी, ‘आप’ नेता एवं इंचार्ज, वार्ड-7, नगर काउंसिल, जीरकपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट्स ::::
इस मामले की शिकायत मिलने के बाद एडीसी पूजा स्याल ग्रेवाल और जीरकपुर नगर काउंसिल के ईओ को मामले की जांच करके इसकी रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं। साथ ही अगर अवैध निर्माण हुआ है तो उसे तोड़ने के लिए भी कहा गया है। -अमित तलवार, डीसी, मोहाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed