फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   On Sunday, 122 patients got their health checked

Mohali News: रविवार को 122 मरीजों ने अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई

Mon, 07 Jul 2025 12:17 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jul 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
On Sunday, 122 patients got their health checked

विज्ञापन
जीरकपुर। सर्व सेवा समिति जीरकपुर ने एम केयर अस्पताल के सहयोग से लोहगढ़ में स्थित विश्वकर्मा मंदिर में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया। रविवार को 122 मरीजों ने अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई। शिविर में बीपी, शुगर और ईसीजी की जांच की गई। जनरल मेडिसिन, हड्डी रोग विशेषज्ञ और आंखों के डॉक्टर भी आए और उन्होंने मरीजों की जांच की। सभी मरीजों को दवाइयां भी निशुल्क उपलब्ध करवाई गई। सर्व सेवा समिति के प्रधान सतनाम दास वधवा और महासचिव पीसी दुआ ने बताया कि इस शिविर में 100 गरीब विधवाओं को जुलाई माह का राशन भी दिया गया। इसके अलावा 500 लोगों को भोजन भी वितरित किया गया। 12 गरीब महिलाओं को चश्मे भी दिए गए। इस अवसर पर पूर्व विधायक एनके शर्मा, जय पाल, तेजी सिद्धू, सर्व सेवा समिति के अन्य पदाधिकारी और विश्वकर्मा मंदिर के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed