फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Old bill of domestic electricity consumers up to two kilowatts in the district will be waived

जिले में दो किलोवॉट तक घरेलू बिजली उपभोक्ताओं का पुराना बिल होगा माफ

Tue, 19 Oct 2021 01:36 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
Old bill of domestic electricity consumers up to two kilowatts in the district will be waived
मोहाली। घरेलू बिजली उपभोक्ताओं के दो किलोवॉट तक के बिजली कनेक्शनों के बकाया बिल माफ करने संबंधी हुए एलान के बाद जिला प्रशासन ने इसके लिए तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए डीसी ईशा कालिया की ओर से सभी तीनों सब-डवीजनों के एसडीएम को इसके प्रोफार्मा की कापियां भेजकर लोगों तक पहुंचाने का जिम्मा सौंपा है। बता दें कि पंजाब में कांग्रेस सरकार की ओर से बीते दिनों घरेलू बिजली उपभोक्ताओं के दो किलोवॉट तक के बिजली बिल के पुराना बकाया को माफ करने का एलान किया था।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक डेराबस्सी, मोहाली और खरड़ सब-डवीजन के अधीन आते क्षेत्रों में दो किलोवॉट तक के घरेलू उपभोक्ताओं की सूची तैयार करने और उनके फार्म भरवाने संबंधी आदेश पारित किए हैं। वहीं, सब-डवीजन के एसडीएम को प्रोफार्मा की कापियां भी भेज दी हैं। जिसमें उपभोक्ताओं की जानकारी भरकर प्रशासन के पास भेजा जाएगा। वहीं, इस पूरी प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए एसडीएम के अधीन पड़ते विभागों में कार्यरत अधिकारियों को विशेष रूप से शिविर लगाकर लोगों के फार्म भरने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही पीएसपीसीएल दफ्तरों में विशेष शिविर लगाकर उन्हें लोगों को जागरूक करना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed