{"_id":"61e729a10a6d93109c42356b","slug":"officials-of-both-the-states-face-to-face-again-in-land-dispute-on-haryana-punjab-border-mohali-news-pkl4396385160","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा-पंजाब सीमा पर जमीनी विवाद में फिर दोनों राज्यों के अधिकारी आमने-सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा-पंजाब सीमा पर जमीनी विवाद में फिर दोनों राज्यों के अधिकारी आमने-सामने
विज्ञापन
जीरकपुर। पिछले लंबे समय से चल रहे बलटाना इलाके में हरियाणा-पंजाब की सीमा पर जमीनी विवाद को लेकर मंगलवार को माहौल उस समय तनावपूर्ण हो गया, जब हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) के अधिकारी पंजाब सीमा पर पड़ती गोल्डन एस्टेट सोसाइटी में पिलर लगाने पहुंच गए। इन्हें रोकने के लिए गोल्डन एस्टेट के लोगों और वार्ड नंबर 5 व 7 की पार्षद ने उनका विरोध किया। यहां हंगामा बढ़ता देख नगर काउंसिल जीरकपुर के अधिकारी और पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। हालांकि एचएसवीपी के अधिकारी पूरी टीम के साथ जिसमें स्टेट ऑफिसर, एसडीओ, जेई, पटवारी और पुलिस के साथ यहां पहुंचे थे। लेकिन लोगों ने उन्हें पिलर लगाने से रोक दिया। इसके बाद मौके पर पहुंची नगर काउंसिल की टीम ने रेवेन्यू विभाग से पूरी जानकारी लेकर विवाद को सुलझाने की बात कही। इसके लिए उन्होंने दो दिन का समय मांगा है। इसके बाद मामला कुछ शांत हुआ और मामले को सुलझाने के लिए एचएसवीपी पंचकूला के दफ्तर में बैठक समय रखा गया है। वहीं, हरियाणा के अधिकारी करीब 17 एकड़ जमीन पंजाब के लोगों की ओर से दबाए जाने का दावा कर रहे हैं। फिलहाल हरियाणा के अधिकारी पंजाब-हरियाणा सीमा पर पड़ती खाली जमीन पर कब्जे लेने की बात कर रहे हैं, क्योंकि बाकी जमीन का केस कोर्ट में विचाराधीन है।
सीमा पर खाली जमीन हरियाणा की है
हरियाणा की सीमा पर उक्त खाली पड़ी जमीन हरियाणा की है, इस पर पंजाब के लोगों ने कब्जा किया हुआ है। सर्वे ऑफ इंडिया की ओर से निशानदेही के लिए बुर्जियां लगाई गई हैं। जो करीब डेढ़ एकड़ जमीन पंजाब में पड़ती है। इसका पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में केस चल रहा है। हम आज जिस जमीन पर पिलर लगाने गए थे। वह खाली पड़ी है। अधिकारियों के आदेशों पर हम पिलर लगाने गए थे। लेकिन लोगों के विरोध और पंजाब के अधिकारियों के कहने पर उन्हें दो दिन का समय दिया गया है। अगर वह दो दिन बाद कोई रिकॉर्ड पेश नहीं करते तो हम अपनी जमीन पर पिलर लगा देंगे। -राकेश संधू, एचएसवीपी अधिकारी।
रिकॉर्ड चेक करके पता चलेगा
हमें किसी भी बात की जानकारी नहीं थी। जब मंगलवार को विवाद शुरू हुआ तो सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे। इसके बाद हरियाणा के अधिकारियों से अपना रिकॉर्ड चेक करने के लिए दो दिन का समय मांगा गया है। रिकॉर्ड चेक करने के बाद ही पता चल पाएगा कि यह जमीन किसकी है। -दमन दविंदर, एसडीओ, नगर काउंसिल जीरकपुर।