फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Offerings worth Rs 36.15 lakh received in three temples on the seventh day

Mohali News: तीन मंदिरों में सातवें दिन आया 36.15 लाख रुपये का चढ़ावा

Tue, 16 Apr 2024 06:03 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2024 06:03 AM IST
विज्ञापन
Offerings worth Rs 36.15 lakh received in three temples on the seventh day
पंचकूला। चैत्र नवरात्र मेले के सातवें दिन सोमवार को श्री माता मनसा देवी, श्री काली माता मंदिर कालका व चंडी माता मंदिर में श्रद्धालुओं ने कुल 36,15,840 रुपये की राशि दान स्वरूप अर्पित की। श्री माता मनसा देवी मंदिर में लगभग एक लाख पांच हजार श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किए। श्री माता मनसा देवी मंदिर में 31,73,030 रुपये, श्री काली माता मंदिर कालका में 4,15,210 रुपये और चंडी माता मंदिर में 1,74,400 रुपये दान स्वरूप अर्पित किए गए। इसके अलावा श्री माता मनसा देवी मंदिर में सोने के 2 नग और चांदी के 98 नग और श्री काली माता मंदिर कालका में चांदी के 59 नग दान स्वरूप अर्पित की गए।
विज्ञापन


सप्तमी पर भक्तों का लगा तांता
श्री माता मनसा देवी मंदिर के पुजारी अशोक कुमार और सहायक पुजारी शंकर गौतम ने बताया कि सोमवार को नवरात्र की सप्तमी पर भक्तों ने दर्शन किया। इसमें पंजाब और हरियाणा सहित अन्य राज्यों से भक्तों का तांता लगा रहा। लंबी लाइनों में दिनभर लगने के बाद भक्तों ने माता का दर्शन किया। इस दौरान भक्तों ने माता का गुणगान किया। वहीं माता मनसा देवी मंदिर में पुलिस बल की तैनाती सभी जगह पर रही है। मंदिर को भव्य लाइटों से सजाया गया है। मंदिरों में देर रात तक भक्तों की ओर से लाइन में लगकर दर्शन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed