{"_id":"6791593ad8ac0de1a30c86b8","slug":"nris-return-power-subsidy-to-punjab-mohali-news-c-71-1-mli1005-124635-2025-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: एनआरआई ने पंजाब को वापस की बिजली सब्सिडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: एनआरआई ने पंजाब को वापस की बिजली सब्सिडी
विज्ञापन
मोहाली। पंजाब सरकार की ओर से बिजली पर दी जा रही सब्सिडी को एनआरआई अवतार सिंह बडवाल ने वापस कर दिया है। अवतार सिंह बडवाल को अब तक करीब 25220 रुपये की सब्सिडी मिली थी। उन्होंने इसको लेने से इन्कार कर दिया। एक पत्र के माध्यम से मोहाली के एक्सईएन के दफ्तर में जाकर सब्सिडी की राशि को वापस करने का अनुरोध किया। इसके बाद पटियाला में उनका आवेदन भेजा गया और इसके बाद उन्होंने 25220 रुपये जमा करवा दिए।
मोहाली फेज-5 के रहने वाले अवतार सिंह बडवाल ने कहा कि जब वह बिजली का बिल दे सकते हैं तो सरकार पर बोझ क्यों बने। इसी वजह से उन्होंने यह सब्सिडी वापस कर दी। उनका उद्देश्य यह है कि जो लोग बिजली का बिल खुद भरने में समर्थ हैं उनको सब्सिडी को वापस कर देना चाहिए, जिससे सरकार के ऊपर पड़ने वाला अतिरिक्त बोझ कम हो सके और जरूरतमंदों को सब्सिडी मिल सके।
हम देखना चाहते हैं कर्जा मुक्त पंजाब
एनआरआई अवतार सिंह बडवाल पहले स्कूल टीचर थे और उसके बाद फिलीपींस चले गए। उन्होंने कहा कि पंजाब पर तीन लाख 75 हजार करोड़ से ज्यादा का कर्ज है। यदि प्रयास किया जाए तो सभी एनआरआई मिलकर इस कर्ज को चुका देंगे क्योंकि सिर्फ वही नहीं, बल्कि सभी पंजाबी पंजाब को कर्जे से मुक्त देखना चाहते हैं।
विज्ञापन
एनआरआई का प्रयास वास्तव में सराहनीय
पंजाब राज्य व्यापारी आयोग के सदस्य विनीत वर्मा ने कहा कि एनआरआई का प्रयास वास्तव में सराहनीय है। उन्होंने कहा कि वह बिजली का बिल भरने में समर्थ हैं, इसी वजह से उन्होंने सब्सिडी को सरेंडर किया है।