{"_id":"68e2ccd1fc7d8755bb0dffdc","slug":"nri-father-son-duo-duped-senior-citizen-of-rs-315-crore-mohali-news-c-71-1-mli1010-134262-2025-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: एनआरआई बाप-बेटे ने सीनियर सिटीजन से ठगे 3.15 करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: एनआरआई बाप-बेटे ने सीनियर सिटीजन से ठगे 3.15 करोड़
विज्ञापन
मोहाली। जाली कागजात तैयार कर कंपनी के प्रस्ताव और अन्य दस्तावेजों पर जाली हस्ताक्षर करने व मिनिस्ट्री ऑफ कार्पोरेट अफेयर्स (एमसीए) के पोर्टल पर गलत व जाली कागजात अपलोड कर 3.15 करोड़ की धोखाधड़ी करने के आरोप में एनआरआई बाप-बेटे पर सहित कंपनी के सीए के खिलाफ बलौंगी पुलिस ने सीनियर सिटीजन की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान अवतार सिंह (एनआरआई), बेटा जसवंत सिंह (एनआरआई) व चार्टेड अकाउंटेंट (सीए) परमिंदर पाल सिंह के रूप में हुई है। आरोपियों ने परमजीत सिंह व जसप्रीत सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मामले में एक आरोपी सीए परमिंदर पाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।
मूल रूप से बलाटा जिला गुरदासपुर के रहने वाले 70 वर्षीय परमजीत सिंह ने बताया कि वह बैंक से सेवानिवृत्त हैं। दूसरा शिकायतकर्ता जसप्रीत सिंह प्राइवेट काम करता है। उन्होंने बताया कि अवतार सिंह और जसवंत सिंह बाप-बेटे हैं। अवतार सिंह अमेरिका का ग्रीन कार्ड होल्डर है। जसवंत सिंह अमेरिका का सिटीजन है। दोनों बाप-बेटे एटीएल बायोफ्यूट इंडियन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी गांव बैरमपुर जिला मोहाली में डायरेक्टर हैं। परमिंदर पाल सिंह कंपनी का सीए है। उक्त बाप-बेटे ने शिकायतकर्ता परमजीत सिंह को लुभावने वायदे करके कंपनी में पैसा लगाकर डायरेक्टर की पोस्ट देने और बड़ा मुनाफा देने का लालच दिया। वहीं दूसरे शिकायतकर्ता जसप्रीत सिंह को कंपनी के शेयर में रुपया लगाकर अच्छा मुनाफा कमाने का ऑफर रखा। 26 जनवरी 2024 को उन्होंने परमजीत सिंह को अपनी कंपन में डायरेक्टर बना दिया और जसप्रीत सिंह को कंपनी संबंधी खातों में पैसा ट्रांसफर करने उपरांत शेयर होल्डर बना दिया। दोनों बाप-बेटों ने कंपनी के नाम पर गांव गोह जिला लुधियाना में प्रोजेक्ट संबंधी जमीन खरीदने के लिए परमजीत सिंह ने उनके बताए बैंक खातों में अलग-अलग तारीख पर कुल 2 करोड़ 95 लाख रुपये निवेश किए। वहीं, जसप्रीत सिंह ने 20 लाख रुपये प्रोजेक्ट में निवेश किए। दोनों ने करीब 3.15 करोड़ रुपये निवेश करवाने उपरांत पंजाब सरकार से संबंधित विभागों के पास बनती जरूरी फीस जमा करवाकर मंजूरी के लिए एप्लाई कर दिया था। किसी कारणवश लुधियाना में यह प्रोजेक्ट शुरु नहीं हो पाया तो जसवंत सिंह ने अपने सीए के साथ मिलकर उन्हें प्रोजेक्ट उत्तरप्रदेश में शिफ्ट करने के लिए बहला फुसला लिया और कहा कि यूपी सरकार वहां ज्यादा सब्सिडी देती है। जुलाई 2024 में प्लांट लगाने के लिए काम शुरु कर दिया। जसवंत सिंह उनसे और फंड मांगने लगा। उन्होंने शिकायतकर्ता से कहा कि उनके पास यूपी में कंप्रेस्ड बायो गैस बनाने का प्रोजेक्ट लगाने की मंजूरी है। उक्त बाप-बेटे ने जमीन खरीदी लेकिन प्रोजेक्ट शुरु नहीं किया और ना ही शिकायतकर्ता के पैसे वापिस किए। आरोपियों ने शिकायतकर्ता परमजीत सिंह के जाली हस्ताक्षर कर कंपनी की बोर्ड ऑफ डायरेक्टर की मीटिंग में प्रस्ताव पास करवा लिए। यह जाली प्रस्ताव कंपनी के सीए परमिंदर पाल सिंह ने मिनिस्ट्री ऑफ कार्पोरेट अफेयर्स इंडिया की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए। आरोपियों ने आपस में दोनों शिकायतकर्ता से करोड़ों रुपये ठग लिए और उनकी रकम वापिस नहीं की। पुलिस ने जांच के बाद तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।