फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Now will make low-income people a respite home, mohali

अब कम आय वाले लोगों को घर बनाने में मिलेगी राहत

Sat, 02 Apr 2016 10:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली Updated Sat, 02 Apr 2016 10:55 AM IST
विज्ञापन
Now will make low-income people a respite home, mohali
मकान - फोटो : demo pic
राज्य सरकार ने आपसी रिश्तों में संपत्ति की रजिस्ट्री करवाने के संबंध में नोटिफिकेशन जारी की है। इसमें संपत्ति की रजिस्ट्री करवाने के संबंध में लगने वाली फीसों में छूट दी जाएगी। अब तक जिले के लोगों को रजिस्ट्री करवाने में 117 करोड़ 58 लाख 043 रुपये की राहत मिली है। वीरवार को डीसी डीएस मांगट ने बताया कि राज्य सरकार ने नवंबर 2015 में नोटिफिकेशन जारी की थी। इसमें संपत्ति की परिवार के अंदर रजिस्ट्री करवाने पर स्टांप ड्यूटी, सोशल सिक्योरिटी, इंफ्रास्ट्रक्चर, पीआईडीबी फीस व रजिस्ट्रेशन फीस माफ कर दी गई थी। उन्होंने बताया कि अब तक परिवारों में 780 रजिस्ट्री हुई है। जिससे निगम को 288 करोड़ 73 लाख  15 हजार 220 रुपये की फीस मिली। इसके अलावा कम आय व मध्यम आय की श्रेणियों वाले व्यक्तियों को अपना मकान बनाने का सपना पूरा करने के लिए प्रोजेक्ट व सीएलयू, ईडीसी व लाइसेंस फीस में 50 फीसदी छूट देने की योजना तैयार की है। उन्होंने बताया कि सस्ते रेट के मकानों के बैनामा और स्टांप फीस में 50 फीसदी की छूट दी जाएगी। साथ ही नए हाउसिंग प्रोजेक्ट के लिए लगाई गई फीस व सीएलयू, ईडीसी में 25 प्रतिशत तक की छूट है। जिससे रीयल एस्टेट से जुड़े लोगों को भी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed