फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Now veteran leaders of parties are sweating in corporation elections

निगम चुनाव में अब पार्टियों के दिग्गज नेता बहा रहे पसीना

Mon, 08 Feb 2021 02:14 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Mon, 08 Feb 2021 02:14 AM IST
विज्ञापन
Now veteran leaders of parties are sweating in corporation elections
मोहाली। नगर निगम चुनाव के लिए अब एक हफ्ते से भी कम समय शेष रह गया। ऐसे में सभी पार्टियां मतदाताओं के दिल जीतने के जुगाड़ में लगी है। ऐसे में अब पार्टियों के स्टार नेताओं और प्रचारकों को शहर में बुलाया जा रहा है, जिससे वह अपने भाषणों से लोगों का दिल जीत पाएं। वहीं, नेताओं की रैलियां भी इस तरह से की जा रही हैं कि जहां से उनके भाषण का असर सीधा लोगों पर पड़े।
विज्ञापन

भाजपा के दिग्गज पहुंचे शहर
जानकारी के मुताबिक भले ही कृषि कानूनों की वजह से भाजपा के उम्मीदवारों को कई इलाकों में दिक्कत आ रही है। उनके लिए यह चुनाव जीतना अग्नि परीक्षा से कम नहीं है। हालांकि भाजपा की सूबा कार्यकारिणी की तरफ से नेताओं को साथ देने की हर संभव कोशिश की जा रही है। एक तरह हर वार्ड में एक अनुभवी नेता को तैनात किया है। वहीं, बड़े नेता चुनाव प्रचार में डट गए हैं। इसके मद्देनजर रविवार को फेज-7 के वार्ड-12 से चुनाव लड़ रहे साहिबी आनंद के पक्ष में वरिष्ठ भाजपा नेता विजय सांपला पहुंचे। उन्होंने साहिबी के पक्ष में डोर-टू-डोर प्रचार किया। जबकि पार्टी के प्रदेश प्रधान अश्वनी शर्मा रविवार शाम शाहीमाजरा पहुंचे। उन्होंने वार्ड नंबर-44 से भाजपा उम्मीदवार अशोक झा के हक में रैली की। इसके अलावा वरिष्ठ नेता केडी भंडारी भी शहर में डटे हुए हैं।
विज्ञापन

अनमोल गगन मान आज करेंगी आजाद ग्रुप का प्रचार
आजाद ग्रुप और आम आदमी पार्टी नगर निगम चुनाव मिलकर लड़ रहे हैं। चुनाव प्रचार में पूर्व मेयर कुलवंत सिंह खुद एक एक वार्ड में जाकर उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार कर रहे हैं। वहीं, सोमवार को आप की वरिष्ठ नेता एवं सिंगर अनमोल गगन मान शहर आ रही हैं। वह सोहाना और फेज-11 में रैली करेंगी। इसके लिए तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस के लिए सेहत मंत्री बहा रहे पसीना
कांग्रेस पार्टी के लिए सेहत मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू और उनके भाई जीती सिद्घू खुद ही प्रचार में जुटे हुए हैं। इनके अलावा सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी भी जल्द ही प्रचार करने के लिए शहर आएंगे। रविवार को सेहत मंत्री ने रिशव जैन, राज रानी जैन, कुलवंत सिंह कलेर, विनीत मलिक, प्रभजोत कौर सिद्धू, बलजीत कौर और रविंदर सिंह सहित पार्टी के उम्मीदवारों के समर्थन में 25 से अधिक चुनावी सभाओं को संबोधित किया। हालांकि बताया जा रहा है कि पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन बंसल समेत कई अन्य नेता भी प्रचार के लिए शहर पहुंचेंगे।

अकाली दल के लिए पूर्व सांसद जुटे पूरी ताकत से
जबकि अकाली दल की ओर से पूर्व सांसद प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा एवं वरिष्ठ नेता चरणजीत सिंह बराड़ लगातार उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार करने में जुटे हुए हैं। वह लगातार वार्डों में जाकर रैलियां कर रहे हैं। इसके अलावा आने वाले दिनों में डेराबस्सी के विधायक एनके शर्मा और अन्य अकाली नेताओं के भी शहर पहुंचने के कार्यक्रम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed