{"_id":"616f2ad42fc3676847466ebe","slug":"now-there-will-be-no-welcome-from-broken-roads-at-the-entrances-of-mohali-surat-will-change-from-98-lakhs-mohali-news-pkl4305552135","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब मोहाली के प्रवेश द्वारों पर टूटी सड़कों से नहीं होगा स्वागत, 98 लाख से बदलेगी सूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब मोहाली के प्रवेश द्वारों पर टूटी सड़कों से नहीं होगा स्वागत, 98 लाख से बदलेगी सूरत
विज्ञापन
मोहाली। अब वीआईपी शहर में बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों का टूटी सड़कों से स्वागत नहीं होगा। नगर निगम ने दिवाली तक शहर के सभी प्रवेश द्वारों की सड़कों पर प्रीमिक्स डालकर सुधारने की दिशा में काम शुरू कर दिया है। इतना ही नहीं उक्त इलाके के सभी करव चैनलों की मरम्मत और पेंट का काम भी किया जाएगा। मंगलवार को सेक्टर-48 चंडीगढ़ सीमा से बाबा व्हाइट हाउस तक टूटी सड़क पर प्रीमिक्स डालने के काम का मेयर अमरजीत सिंह जीती सिद्धू ने शुभारंभ किया। इस मौके पर डिप्टी मेयर मनजीत सिंह सेठी भी मौजूद थे।
जानकारी के मुुताबिक सेक्टर-48 से बाबा व्हाइट हाउस तक टूटी सड़क सुुधारने पर 98 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। नगर निगम अधिकारियों की मानें तो यह काम पहले हो जाना था, लेकिन बरसात का मौसम लंबा होने की वजह से यह लटक गया था। क्योंकि बरसात के दिनों में प्रीमिक्स नहीं डाला जा सकता। लेकिन अब मौसम खुल गया है। ऐसे में अब सभी सड़कों पर प्रीमिक्स डालने का काम किया जाएगा। इसके बाद बी-रोड और अंदरूनी सड़कों की बारी आएगी। इस दौरान जिन सड़कों को बने हुए 5 साल हो चुके हैं। उन्हें भी प्रीमिक्स डालकर सुधारा जाएगा। इससे इलाके के लोगों को काफी फायदा होगा।
इस मौके पर मेयर अमरजीत सिंह जीती सिद्धू ने कहा कि शहर का एक भी ऐसा क्षेत्र नहीं है, जहां पर विकास कार्य नहीं करवाए जा रहे हैं। पूरे इलाके में विकास कार्य लगातार करवाए जा रहे हैं। विकास कार्य की खास बात यह है कि इसमें लोगों की जरूरतों को पूरी तरह से ध्यान में रखा जा रहा है। साथ ही विकास कार्य के कामों में पारदर्शिता रखी जा रही है।
विज्ञापन
सड़कों पर पहले हो चुका पैचवर्क
मेयर जीती सिद्धू ने बताया कि इसके साथ ही इलाके की सड़कों पर पड़े गड्ढों को भरने के लिए पैचवर्क करवाया जा चुका है। जिससे लोगों को काफी फायदा हुआ। सड़क हादसों पर लगाम लगी है। उन्होंने कहा कि सीवरेज लाइन के लिए खोदी गई सड़क पर भी प्रीमिक्स डालने का काम बड़ी तेजी से चल रहा है। उस काम को जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद शहर की अंदरूनी सड़कों पर ट्रैफिक कम होगा। साथ ही लोगों की आवाजाही आसान होगी। इसके साथ ही सड़क हादसों पर भी रोक लगेगी।
सड़क बनाने में पीएयू से की जा रही है जांच
जानकारी के मुताबिक फेज-11 से बलौंगी रोड सीवरेज लाइन डालने के बाद नए सिरे से बनाई जा रही है। ऐसे में यहां पर मिट्टी की लेयरिंग की बार-बार जांच होती है। यह जांच पीएयू के विशेषज्ञों की ओर से की जाती है। जिससे सड़क के काम में किसी भी तरह की कोई कमी न रह जाए। उन्होंने बताया कि उनकी कोशिश लोगों का जीवन आसान बनाना है। जिसके लिए वह पूरी कोशिश कर रहे हैं।
रोड सेफ्टी इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने पर जोर
मोहाली वीआईपी जिला है और इसे पंजाब का प्रवेश द्वार भी कहा जाता है। ऐसे में यहां की सड़कों को सुधारने पर भी पूरा जोर सरकार का लगा हुआ है। रोड सेफ्टी इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित किया जा रहा है। जिससे सड़क हादसों को रोका जा सके। कुछ समय पहले एक सर्वे पंजाब पुलिस ने करवाया था और इसमें सामने आया था कि मोहाली में 24 घंटे में एक व्यक्ति की जान सड़क हादसे में जाती है। जिले में जहां ज्यादा सड़क हादसे होते हैं ऐसे करीब 90 ब्लैक स्पॉट हैं, अब इन सड़कों पर हादसे न हों, इसलिए सड़कों पर खामियों को सुुधारा जा रहा है।