फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Now there will be no problem even if electricity goes to schools, all solar panels will be operational

अब स्कूलों में बिजली जाने पर भी नहीं आएगी दिक्कत

Mon, 22 Aug 2022 01:57 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Mon, 22 Aug 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
Now there will be no problem even if electricity goes to schools, all solar panels will be operational
मोहाली। जिले के सरकारी स्कूलों में बिजली जाने की दिक्कत खत्म हो जाएगी। इतना ही नहीं कंप्यूटर लैब में नियमित पढ़ाई भी होगी, साथ ही दफ्तर में काम भी नहीं रुकेगा। क्योंकि स्कूलों में लगे हुए सोलर पैनल अब पूरी तरह चालू हो जाएंगे। बिजली के बिलों की अदायगी को लेकर जो मामला चल रहा था, उसे हल करने की दिशा में दोनों विभागों के अधिकारियों की मीटिंग हो चुकी है। इसको लेकर खुद शिक्षामंत्री हरजोत सिंह बैंस स्कूलों को लेकर गंभीर है। उन्होंने खुद स्कूलों से जुड़े मामले पहल के आधार पर हल करने के आदेश अधिकारियों को दिए हैं।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक शिक्षा विभाग की ओर से कुछ समय पहले लगभग 6 करोड़ रुपये की लागत से दो चरणों में स्कूलों की छतों पर 118 फोटोवोल्टिक (सौर) सोलर पैनल लगाए थे। सामने आया था कि इनमें से 30 फीसदी काम नहीं कर रहे हैं। इस वजह से स्कूलों को कुछ फायदा नहीं हो रहा है। स्कूलों की पसवक कमेटियों ने यह मामला अपने इलाकों के विधायकों से लेकर अधिकारियों तक यह मामला पहुंचाया। इसकी वजह पता चली कि लाखों रुपये की अदायगी नहीं हुई। इसके बाद यह मामला उच्च अधिकारियों तक पहुंचा। साथ ही अब इस दिशा में पहल के आधार कार्रवाई करने के आदेश दिए गए हैं, जिससे आने वाले समय में किसी भी तरह की दिक्कत स्कूूूलों को न उठानी पड़े। बता दें कि शिक्षा विभाग की ओर से स्कूल के प्रिंसिपलों को हिदायत दी गई है कि उन्हें कहीं भी दिक्कत आती है तो पहल के आधार पर उक्त मामले को उनके ध्यान में लाया जाए। ताकि समय से इस दिशा में कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन

देसूमाजरा का स्कूल बनेगा मॉडल
खरड़-चंडीगढ़ हाईवे पर सरकारी हाई स्कूल देसूमाजरा अब मॉडल स्कूल बनेगा। शिक्षामंत्री ने खुद इसका खुलासा किया है। इतना ही नहीं उक्त स्कूल और सरकारी एलिमेंट्री स्कूल सिताबगढ़ स्कूल में आ रही दिक्कत को पहल के आधार पर दूर किया जाएगा। शिक्षामंत्री ने एसडीएम खरड़, एक्सईएन नगर काउंसिल खरड़, स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारी, जिला वन अधिकारी, एनएचएआई के अधिकारी से मीटिंग की। उन्होंने कहा कि उक्त स्कूल में बारिश के दिनों में पानी भर जाता है, इससे शैक्षिक गतिविधियां बुरी तरह प्रभावित होती हैं। ऐसे में इस दिक्कत को पहल के आधार पर हल किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed