फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Now the rainy water will not be filled in the areas around 'N' Cho in the city

अब शहर में ‘एन’ चो के आसपास के इलाकों में नहीं भरेगा बरसात का पानी

Thu, 22 Apr 2021 02:07 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Thu, 22 Apr 2021 02:07 AM IST
विज्ञापन
Now the rainy water will not be filled in the areas around 'N' Cho in the city
मोहाली। शहर से गुजरने वाले ‘एन’ चो में इस बार बरसात के दिनों में पानी भरने से आसपास के इलाके में लोगों को कोई परेशानी नहीं होगी। नगर निगम ने चो की सफाई का काम शुरू करवा दिया है।
विज्ञापन

बुधवार को नगर निगम के मेयर अमरजीत सिंह जीती सिद्धू ने ‘एन’ चो में उगी घास और गंदगी की सफाई के काम का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने बताया कि इस काम पर 13 लाख रुपये की लागत आएगी और जून तक इस काम को पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को हिदायत दी है कि प्रोजेक्ट पर पूरी नजर रखें और साथ ही काम की गुणवत्ता पर भी पूरा ध्यान दें। अगर काम में किसी भी तरह की खामी सामने आती है तो अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बता दें कि वाईपीएस स्कूल के नजदीक से ‘एन’ चो मोहाली में प्रवेश करता है। इसको काफी दूर तक अंडरग्राउंड किया हुआ है और इससे आगे यह खुला ही बहता है। जबकि चो के दोनों ओर शहर का रिहायशी इलाका है और इतना ही नहीं कई नामी संस्थान भी चो के किनारों पर बने हुए हैं। इनमें पीसीए स्टेडियम, हॉकी स्टेडियम, नाइपर की इमारतें शामिल हैं और इससे आगे यह एयरपोर्ट रोड से होते हुए आगे बसे गांव तक जाता है। लेकिन हर साल बरसात के दिनों में चो में पानी ओवरफ्लो होने की वजह से लोगों को काफी दिक्कत उठानी पड़ती थी। इससे बचने के लिए नगर निगम ने इस चो की सफाई का काम शुरू किया है। उन्होंने बताया कि चो की सफाई के लिए मशीनरी मृदा संरक्षण विभाग से ली गई हैं। उन्होंने बताया कि इस दौरान इस क्षेत्र में आने वाले सरकंडे को हटाया जाना है, जिसके बाद बरसाती पानी आसानी से निकल जाएगा। उन्होंने कहा कि पहले चरण में नाइपर वाले हिस्से की सफाई करवाई जाएगी। उसके बाद से आगे की प्रक्रिया चलेगी। इस प्रोजेक्ट में नगर निगम नोडल एजेंसी के रूप में काम करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

‘एन’ चो को ढक कर बनाए जाएंगे जॉगिंग ट्रैक
मेयर अमरजीत सिंह जीती सिद्धू पहले ही एलान कर चुके हैं कि मोहाली शहर से गुजरने वाले इस ‘एन’ चो को ढक दिया जाएगा। इसका काम भी आने वाले दिनों में शुरू कर दिया जाएगा। साथ ही सोलर सिस्टम लगाकर बिजली पैदा जाएगी और चो के दोनों तरफ लोगों के लिए जॉगिंग ट्रैक बनाए जाएंगे।

शहर के विकास कार्यों में नहीं आएगी पैसे की दिक्कत
मेयर अमरजीत सिंह जीती सिद्धू ने बताया कि शहर के अन्य इलाकों में जहां पर भी जलभराव की समस्या आती है। उस समस्या को बरसात से पहले हल किया जाएगा। जिन इलाकों में यह समस्या आती है वहां के पार्षदों से उन्हें जानकारी दे दी है। शहर के विकास कार्यों के लिए पैसे की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। विभाग के अधिकारी इस काम में जुटे हुए है। इस मौके पर डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी, विक्टर सिंह सभरवाल, एक्सईएन हरप्रीत सिंह, पार्षद कमलजीत सिंह बन्नी और अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed