फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Now the health department will fight the war against dengue and malaria by running an awareness campaign

अब जागरूकता मुहिम चलाकर डेंगू और मलेरिया से सेहत विभाग लड़ेगा जंग

Fri, 10 Jun 2022 01:42 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Fri, 10 Jun 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Now the health department will fight the war against dengue and malaria by running an awareness campaign
मोहाली। ग्रामीण एरिया के लोगों को डेंगू और मलेरिया से बचाने के लिए जिला सेहत विभाग पूरी रणनीति से जुट गया है। इसके मद्देनजर वीरवार को प्राइमरी हेल्थ सेंटर बूथगढ़ की सीनियर मेडिकल अफसर डॉ. अलकजोत कौर और जिला एपीडिमोलॉजिस्ट अक्षय कुमार की अगुवाई में हेल्थ इंस्पेक्टर और सेहत वर्करों की मीटिंग हुई। इस मौके पर लोगों को डेंगू बीमारी के प्रति जागरूक करने के लिए जागरूकता मुहिम चलाने पर फैसला हुआ। उन्होंने कहा कि डेंगू जैसी बीमारी से बचने का सबसे अच्छा तरीका है कि हम अपने एरिया में पानी जमा न होने दें। किसी भी एरिया में डेंगू या मलेरिया बुखार का केस सामने आने पर वहां पर पहुंचकर तुरंत सर्वे का काम किया जाएगा।
विज्ञापन

डॉ. अरुण बंसल ने गर्मी के चालू सीजन, वातावरण में आ रहे बदलाव से मानव शरीर पर होने वाले असर के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि दुनिया भर में वातावरण बड़ी तेजी से बदल रहा है। जिससे वनस्पति से लेकर मानव शरीर पर असर पड़ रहा है। ऐसे में कुछ सावधानियां रखकर मानव शरीर पर होने वाले असर को कुछ हद तक कम किया जा सकता है। उन्होंने पानी पीने की महत्ता पर जोर देते हुए कहा कि मानव शरीर में पानी मौजूदगी बड़ी जरूरी है। पानी की कमी होने पर व्यक्ति कई बीमारियों की चपेट में आ सकता है। ऐसे में रोजाना आठ से दस गिलास पानी जरूर पीना चाहिए। खासकर गर्मी के मौसम में पानी बेहद जरूरी है। हर व्यक्ति को हरी, पत्तेदार सब्जी और फलों का सेवन करना चाहिए। हालांकि इस बात को यकीनी बनाया जाए कि फल और सब्जियों के प्रयोग से पहले उन्हें अच्छी तरह धो लिया जाए। साथ ही रोजाना सैर और कसरत करना भी जरूरी है। जिससे व्यक्ति शारीरिक और मानसिक रूप में तंदुरुस्त रहता है। इस मौके पर ब्लॉक एक्सटेंशन एजुकेटर बलजिंदर सिंह सैनी, हेल्थ इंस्पेक्टर गुरतेज सिंह, भूपिंदर सिंह, जगतार सिंह, स्वर्ण सिंह और बलजीत सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed