फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Now the corporation will take over the responsibility of development of industrial area of Mohali

अब निगम संभालेगा मोहाली के औद्योगिक क्षेत्र के विकास की जिम्मेदारी

Tue, 10 Aug 2021 02:21 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 02:21 AM IST
विज्ञापन
Now the corporation will take over the responsibility of development of industrial area of Mohali
मोहाली। वीआईपी सिटी के औद्योगिक क्षेत्र की जिम्मेदारी अब नगर निगम की होगी। सोमवार को औद्योगिक क्षेत्र के फेज 8ए व 8बी को नगर निगम में शामिल कर लिया गया। इसके लिए हुए औपचारिक समारोह में सेहत मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू व उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री श्याम सुंदर अरोड़ा ने शिरकत की।
विज्ञापन

मोहाली शहर के औद्योगिक क्षेत्र के विकास व रखरखाव की जिम्मेदारी अब नगर निगम की होगी। इससे पहले फेज 8ए व 8बी के लिए यह जिम्मेदारी पंजाब स्मॉल इंडस्ट्री एंड एक्सपोर्ट कॉरपोरेशन लिमिटिड यानि पीएसआईईसी के पास थी। इसेे सोमवार को सेहत मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू व राज्य के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री श्याम सुंदर अरोड़ा की मौजूदगी में औपचारिक रूप से पीएसआईईसी ने नगर निगम को हस्तांतरित कर दिया।
विज्ञापन

मोहाली औद्योगिक एसोसिएशन के कार्यालय में हुए समारोह के दौरान सेहत मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं के विकास की जरूरत को महसूस करते हुए यह कदम उठाया गया है। राज्य सरकार के कैबिनेट मंत्री ने औद्योगिक इलाकों के बदहाली को स्वीकार करते हुए कहा कि नगर निगम के अधिकार क्षेत्र में आने के बाद इनका कायाकल्प होगा। सेहत मंत्री ने दावा किया कि मोहाली ने बुनियादी सुविधाओं के मामले में चंडीगढ़ को भी पीछे छोड़ दिया है। कार्यक्रम के दौरान पीएसआईईसी की एमडी नीलिमा, सीनियर डिप्टी मेयर अमरीक सिंह सोमल, आईएमए के प्रधान योगेश सागर, जनरल सेक्रेटरी राजीव गुप्ता व कार्यकारी सदस्य अनुराग अग्रवाल, मेयर अमरजीत सिंह जीती सिद्धू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

औद्योगिक क्षेत्र राज्य का सिरमौर
उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री श्याम सुंदर अरोड़ा ने कहा कि नगर निगम को औद्योगिक इलाकों के विकास के लिए फंड मुहैया करवाए गए हैं। मोहाली का औद्योगिक क्षेत्र राज्य का सिरमौर है। उन्होंने दावा किया कि मोहाली को ऐसी सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी कि वीआईपी सिटी की औद्योगिक क्षेत्र राज्य का सर्वश्रेष्ठ क्षेत्र होगा। इस दौरान मोहाली के मेयर अमरजीत सिंह जीती सिद्धू ने भी दावा किया कि मोहाली को अग्रणी औद्योगिक क्षेत्र के तौर पर विकसित किया जाएगा। निगम कमीश्नर कमल कुमार गर्ग ने कहा कि औद्योगिक इलाकों सहित शहर के अन्य क्षेत्रों के विकास में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed