{"_id":"6876b169dab2f068c109ce18","slug":"now-students-will-prepare-not-just-answers-but-also-questions-mohali-news-c-71-1-spkl1025-131231-2025-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: अब विद्यार्थी सिर्फ जवाब नहीं, सवाल भी तैयार करेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: अब विद्यार्थी सिर्फ जवाब नहीं, सवाल भी तैयार करेंगे
विज्ञापन
मोहाली। पंजाब के स्कूलों में बोर्ड परीक्षाओं का तरीका अब पूरी तरह बदलने जा रहा है। अब परीक्षा का मकसद सिर्फ याद किया हुआ दोहराना नहीं होगा, बल्कि यह परखने की कोशिश होगी कि विद्यार्थी सोचता कितना है, समस्या को कैसे सुलझाता है। उसमें खोज की प्रवृत्ति कितनी है। यह बदलाव पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने देशभर के विशेषज्ञों की मौजूदगी में हुए एक राष्ट्रीय सम्मेलन ''''अगली पीढ़ी के लिए शिक्षा ढांचे पर पुनर्विचार'''' के दौरान व्यक्त किया। चेयरमैन डॉ. अमरपाल सिंह ने कहा कि अब स्कूल स्तर की परीक्षाओं में सिर्फ रट्टा मारने वाले सवालों की जगह ऐसे प्रश्न तैयार किए जाएंगे, जो विद्यार्थियों की समझ, विश्लेषण और तर्कशक्ति को परखें। उन्होंने बताया कि पंजाब के विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं जैसे नीट, सीईयूट और जेईई के लिए शुरू से ही तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए स्कूल स्तर पर ही ऐसे प्रश्न-पत्र तैयार किए जाएंगे, जो उन्हीं मानकों पर आधारित हों। इसमें पढ़ाई के साथ ही विद्यार्थी प्रश्न भी तैयार करेंगे।
पंजाब के सवाल जाएंगे राष्ट्रीय प्रश्न बैंक में
इस पहल का एक बड़ा कदम यह भी है कि अब पंजाब के शिक्षक और विद्यार्थी, परख यानी एनसीईआरटी के राष्ट्रीय मूल्यांकन केंद्र के साथ मिलकर राष्ट्रीय प्रश्न बैंक में उच्च गुणवत्ता वाले सवाल शामिल करेंगे। यह प्रश्न बैंक पूरे देश के विद्यार्थियों के लिए एक बड़ा स्रोत है। उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं के पैटर्न के अनुरूप अभ्यास सामग्री मिलती है। इस अभियान में सबसे खास बात यह है कि अब विद्यार्थी खुद भी सवाल बना सकेंगे। उनकी सोच और समझ के आधार पर तैयार किए गए श्रेष्ठ सवालों को राष्ट्रीय प्रश्न बैंक में स्थान मिलेगा।