फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Now people will become healthy, the health minister gave the gift of open air gym

अब लोग बनेंगे तंदुरुस्त, सेहतमंत्री ने दिया ओपन एयर जिम का तोहफा

Sat, 18 Sep 2021 01:41 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 01:41 AM IST
विज्ञापन
Now people will become healthy, the health minister gave the gift of open air gym
मोहाली। वार्ड नंबर-45 के लोग भी अब ओपन एयर जिम का लाभ उठाकर खुद को तंदुरुस्त रख पाएंगे। नगर निगम की ओर से यहां के जनता पार्क में ओपन एयर जिम स्थापित किया गया है। शुक्रवार को पंजाब के सेहतमंत्री एवं विधायक बलबीर सिंह सिद्धू ने इसका उद्घाटन कर यहां के लोगों को समर्पित किया।
विज्ञापन

इस मौके पर मेयर अमरजीत सिंह जीती सिद्धू और डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी भी मौजूद रहे। मेयर ने कहा कि यह ओपन एयर जिम लोगों के लिए काफी फायदेमंद साबित होगा। इस मौके पर सेहतमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार सेहत और शिक्षा में लगातार काम कर रही है, ताकि इलाके के लोगों को बढ़िया सेहत सुविधाएं मिल पाएं। उन्होंने कहा कि इलाके में पार्क बनने से विशेष कर सीनियर सिटीजन को सबसे ज्यादा फायदा होगा, क्योंकि वे यहां आकर सैर कर सकेंगे। उन्होंने लोगों से अपील की है कि इस जिम का पूरा फायदा उठाएं और खुद को तंदुरुस्त रखें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ऐसे ओपन एयर जिम पूरे मोहाली में लगाए जाएंगे। कांग्रेस की ओर से कभी मोहाली के अंदर पक्षपात की राजनीति नहीं की गई और हमेशा मोहाली के विकास के लिए वचनबद्घ है। मोहाली मेरा अपना शहर है और इसके विकास कार्यों के लिए कभी फंडों की कमी नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, मेयर अमरजीत सिंह जीती सिद्धू ने विभिन्न विभाग से फंड जारी करवाने के लिए सेहत मंत्री का धन्यवाद किया। इस मौके पर पार्षद मीना कौंडल, पार्षद दविंदर वालिया, सुरजीत सिंह संधू, सुरिंदर शर्मा, गुरनाम सिंह, भूपिंदर सिंह, रघबीर सिंह, परमजीत सिंह, यादविदंर सिंह, रोशन लाल बंस, बलजिंदर शर्मा, मोनिका, दीपाली, शारदा और चरनजीत सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed