फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Now people do not have to make rounds for work: Anmol Gagan Mann

अब लोगों को काम के लिए नहीं काटने पड़ रहे चक्कर : अनमोल गगन मान

Mon, 19 Feb 2024 02:52 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Feb 2024 02:52 AM IST
विज्ञापन
Now people do not have to make rounds for work: Anmol Gagan Mann
कुराली। लोगों को अब अपने काम के लिए सरकारी दफ्तरों चक्कर नहीं काटने पड़ रहे हैं, इसके लिए पंजाब सरकार गांवों में कैंप लगा रही है, ताकि लोगों को उनके घर के पास ही सुविधा दी जा सके। यह विचार मंत्री अनमोल गगन मान ने गांव बरौली और हसनपुर में आयोजित कैंप में पहुंचने उपरांत व्यक्त किए। रोज गांवों में लग रहे कैंप से आम लोगों को भारी राहत मिल रही है। इस मौके मंत्री ने गांवों की सीवेज, जल निकासी, पीने के पानी की उपलब्धता और फिरनी की समस्या को पहल के आधार पर हल करने की घोषणा भी की।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में सरकार द्वारा गांवों में कैंप लगाकर आम लोगों की शिकायतों को हल करने और आम लोगों की दफ्तरी झंझटों को खत्म करने के प्रयास किए जा रहे हैं। आम लोग इसका काफी लाभ ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि इन कैंपों में 43 सेवाएं प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों के स्मार्ट राशन कार्ड पंजाब सरकार ने बहाल कर दिए हैं और इस योजना के तहत 5000 राशन कार्ड धारकों के घरों तक मुफ्त राशन पहुंचाया जा रहा है।
विज्ञापन


मंत्री अनमोल गगन मान ने कहा कि यह शिविर लग का उद्देश्य आम लोगों को उनकी बुनियादी जरूरतें मुहैया करवाना, उनके सरकारी कार्यालयों से संबंधित समस्याओं का समय पर समाधान करना, गांवों की आम समस्याओं के लिए ग्रांट जारी करना है। उन्होंने कहा कि यह कैंप हलके के सभी 170 गांवों में लगाए जा रहे हैं। उन्होंने हसनपुर के लोगों की जल निकासी, पेयजल, खेल स्टेडियम और जिम की जरूरतों को अगले एक महीने के भीतर ग्रांट जारी करके हल करने का आश्वासन दिया। इस मौके उन्होंने गांव में आम आदमी क्लीनिक खोलने और प्राइमरी स्कूल को अपग्रेड करने की मांग को उनकी पहल के आधार पर हल किया जाएगा। उन्होंने बरौली स्कूल को अपग्रेड करने, स्कूल की जल निकासी व्यवस्था, गांव में ट्यूबवेल लगाने, गांव की फिरनी को पक्का करने की मांगों को पूरा करने की घोषणा की। इस अवसर पर एसडीएम खरड़ गुरमंदर सिंह, चेयरमैन हरीश राणा, ब्लॉक अध्यक्ष नवदीप सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed