फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Now on Sunday, Shatabdi will run on Chandigarh-Delhi route

रविवार को चंडीगढ़-दिल्ली शताब्दी चलाने पर विचार, लेकिन बुधवार को नहीं चलेगी

Sun, 24 Nov 2019 12:12 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो दीपक शाही, अमर उजाला, चंडीगढ़
दीपक शाही, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sun, 24 Nov 2019 12:12 PM IST
विज्ञापन
Now on Sunday, Shatabdi will run on Chandigarh-Delhi route
फाइल फोटो

रेल यात्रियों की मांग को देखते हुए नॉर्दर्न रेलवे ने चंडीगढ़-दिल्ली रेलवे ट्रैक पर शताब्दी ट्रेन को रविवार को भी चलाने का फैसला किया है। इसका प्रस्ताव नॉर्दर्न रेलवे दिल्ली ने अंबाला डिवीजन को भेजा था। इस पर मुहर लगाकर अंबाला डिवीजन ने हेड ऑफिस को भेज दिया है।

विज्ञापन


फैसला लिया गया है कि शताब्दी बुधवार को बंद करके, रविवार को चलाई जाएगी। बता दें कि यह शताब्दी सप्ताह में 6 दिन चलती थी और इसका ज्यादा फायदा बिजनेस क्लास के लोगों को होता था जो कि दिन में 12 बजे चंडीगढ़ से चलकर करीब 3 बजे दिल्ली पहुंचते हैं और वहां अपना काम निपटाकर शाम को 7.15 बजे फिर वापस होकर करीब 10.45 बजे रात को चंडीगढ़ पहुंच जाते हैं। यह ट्रेन सिर्फ रविवार को नहीं चलाई जाती थी। लेकिन अब लोगोें की मांग को देखते हुए रविवार को भी चलाई जाएगी, जबकि बुधवार को यह नहीं चलेगी।

विज्ञापन


रेलवे के आला अधिकारियों के अनुसार जल्दी ही शताब्दी रविवार को भी चंडीगढ़ से दिल्ली के बीच चलेगी। क्योंकि बुधवार को जिन रेल यात्रियों ने शताब्दी की बुकिंग कराई होगी, उसको ध्यान में रखते हुए पहले बुधवार को शताब्दी की बुकिंग बंद कर दी जाएगी। बस अब नोटिफिकेशन आने का इंतजार है, सूचना मिलने के बाद रविवार को शताब्दी की बुकिंग शुरू कर दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि वीकेंड के चलते शनिवार और रविवार को शताब्दी से आने-जाने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ जाती है। इधर सुबह और शाम की कालका-नई दिल्ली शताब्दी में जगह नहीं मिलती और रविवार को चंडीगढ़-नई दिल्ली शताब्दी चलती नहीं है, जिसके चलते यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

बुधवार को भी शताब्दी चलाने की मांग

यह फैसला सुनने के बाद ट्राइसिटी के लोगों की मांग है कि बुधवार को भी शताब्दी चलाई जाए। क्योंकि शताब्दी दिन में चंडीगढ़ से दिल्ली रोजाना जाती है। बुधवार को चंडीगढ़ और दिल्ली के बीच शताब्दी चलती है, तो उससे रेल यात्रियों को सहूलियत मिलेगी। क्योंकि बिजनेस और नौकरी पेशा वाले लोग दिन में जाकर और वहां अपना काम निपटाकर दिल्ली से रात को शताब्दी से ही घर आना पसंद करते हैं। ऐसे लोगों की मांग है कि शताब्दी को बुधवार को भी चलाया जाए। 

लगेज बैग्स स्कैन करवाए बगैर नहीं होगी प्लेटफॉर्म पर एंट्री
अंबाला डिवीजन की ओर से रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 की एंट्री पर ही लगेज बैग स्कैनिंग मशीन लगा दी गई है। जिसको हाल ही में ट्रायल बेस पर चलाया था। रेलवे स्टेशन पर आने वाले हर यात्री को अब सुरक्षा के नजरिए से लगेज बैग स्कैन कराना होगा। तभी पैसेंजर रेलवे स्टेशन पर एंट्री कर पाएंगे।

इसके कंट्रोल की जिम्मेदारी आरपीएफ को दी गई है। पिछले कई साल से रेलवे पुलिस फोर्स (आरपीएफ) लगेज स्कैनर की डिमांड कर रही थी। इसके बाद रेलवे ने अंबाला डिवीजन को 6 लगेज स्कैनर मशीन उपलब्ध कराई है। ट्रायल बेस पर आरपीएफ के सुरक्षाकर्मियों को मशीन ऑपरेट करने की ट्रेनिंग दी जा रही है। अभी आरपीएफ के पास बैग स्कैनर मशीन ऑपरेट करने के लिए दो ही ट्रेंड मुलाजिम हैं, जबकि इसे सही तरीके से चलाने के लिए 8 मुलाजिमों की जरूरत पड़ेगी।

नोटिफिकेशन के बाद शुरू होगा प्रोसेस: डीआरएम
अंबाला डिवीजन के डीआरएम गुरिंदर मोहन सिंह ने बताया कि शताब्दी का एक दिन चेंज किया जा रहा है। अभी यह अंडर प्रॉसेस है। इसे अमल में 120 दिनों के भीतर लाया जाएगा। बुधवार को बंद करके शताब्दी रविवार को चलाई जाएगी। इसका प्रस्ताव बनाकर हेड ऑफिस भेज दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed