फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   government circular for night clubs of mohali

फरमानः मोहाली में नाइट क्लबों की अब खैर नहीं, खामियां मिलीं तो मौके पर ही रद्द होंगे लाइसेंस

Wed, 09 Oct 2019 01:12 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Wed, 09 Oct 2019 01:12 PM IST
विज्ञापन
government circular for night clubs of mohali
night club
वीआईपी जिले मोहाली में चल रहे नाइट क्लबों पर जिला प्रशासन ने शिकंजा कस दिया है। अब जब भी क्लबों और डिस्कोथेक की चेकिंग होगी तो उस समय एडीसी स्तर के अधिकारी मौके पर मौजूद रहेंगे। वहीं इस दौरान चेकिंग मे खामियां मिलने पर मौके पर क्लबों के लाइसेंस रद्द कर दिए जाएंगे। इस संबंधी डीसी गिरीशी दियालन ने अधिकारियों को आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक वीआईपी जिले के विभिन्न पुलिस सब डिवीजनों में डिस्कोथेक चल रहे हैं। इनमें मोहाली, जीरकपुर और खरड़ का एरिया शामिल हैं। प्रशासन द्वारा तय नियमों के मुताबिक रात 12 बजे के बाद डिस्कोथेक नहीं चल सकते हैं लेकिन कई डिस्को थेक नियमों को ताक में रखकर चल रहे थे। कई बार पुलिस ने इन पर कार्रवाई तक की थी।
विज्ञापन


इसी बीच एसएसपी कुलदीप सिंह चहल ने डीसी गिरीश दियालन को एक पत्र लिखकर मांग की थी कि उक्त क्लबों के लाइसेंस तुरंत रद्द करके इन पर ताले लगाए जाएं क्योंकि इनकी वजह से इलाके का माहौल खराब हो रहा है। इन पर सख्ती करके इलाके का माहौल बढ़िया बनाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालत में सुधार न होने के चलते लिया फैसला
बता दें कि मोहाली में चलने वाले कई डिस्कोथेक के मालिकों द्वारा नियमों को ताक में रखकर देर रात तक पार्टियां की जाती रही हैं। इसमें चंडीगढ़ की शराब परोसने के मामले भी सामने आ चुके हैं। इसके अलावा क्लबों के बाहर गोली चलने से पुलिस जवान तक की जान जा चुकी है। इसके अलावा कई नाइट क्लब पुलिस नेे सील तक किए थे लेकिन इसके बाद भी हालत में सुधार नहीं होने के बाद इस दिशा में कार्रवाई की गई।


बाहरी जिलों के होते हैं अधिकतर युवा
एक बात यह भी सामने आई कि जो जिले में क्लब चलते हैं। उनमें अधिकतर युवा मोहाली या चंडीगढ़ के नहीं बल्कि पंजाब के अन्य जिलों के साथ ही हरियाणा और हिमाचल के होते हैं जो नशे में चूर होकर लड़ते है। इसके बाद वे वहां से निकल जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed