फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Now investigation of crimes related to pocso and women will be intensified in VIP district

अब वीआईपी जिले में तेज होगी महिलाओं से जुड़े अपराधों की जांच

Tue, 23 Jun 2020 01:42 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
Now investigation of crimes related to pocso and women will be intensified in VIP district
मोहाली। वीआईपी जिले में पॉक्सो एक्ट और महिलाओं के खिलाफ अपराधों के जल्द निपटारे के लिए सरकार ने पहल की है। इसके तहत अब खरड़ फोरेंसिक लैब को मजबूत किया जाएगा। वहां पर अब डीएनए व साइबर फोरेंसिक जांच सहित ऑडियो-वॉयस एनालेसिस भी किया जाएगा।
विज्ञापन

पंजाब सरकार ने मोहाली के खरड़ में स्थित राज्य की इकलौती फोरेंसिक लैब को मजबूत करने के लिए 3 नए यूनिट बनाने के काम को हरी झंडी दे दी है। नए बन रहे 3 यूनिट के लिए 35 नए पद भी तैयार किए हैं। महिलाओं के खिलाफ बढ़ते आपराधिक मामलों व पोस्को एक्ट के तहत दर्ज मामलों की जांच में समय लगता है। इसकी वजह कई तरह के जांच की सुविधाओं का खरड़ लैब में न होना है।
विज्ञापन

राज्य की एकमात्र लैब होने के चलते वर्क लोड ज्यादा
राज्य की एकमात्र फोरेंसिक लैब होने के कारण इस पर वर्क लोड भी ज्यादा रहता है। कई तरह की जांच सुविधा खरड़ लैब में न होने के कारण सैंपल राज्य से बाहर भेजे जाते हैं। उनकी रिपोर्ट आने में समय लगता है और जांच व न्यायिक प्रक्रिया लंबी हो जाती है। पंजाब कैबिनेट ने खरड़ लैब के लिए जिन 3 नए यूनिट को हरी झंडी दी है। इनकी जरूरत लंबे समय से महसूस की जा रही थी। कैबिनेट ने 1.56 करोड़ के अतिरिक्त बजट के साथ तीन नए जांच यूनिट के फैसले पर मोहर लगा दी है। सीएम ऑफिस के प्रवक्ता ने कहा कि सीआरपीसी की संशोधित धारा 173 के तहत जरूरी है कि यौन अपराधों के मामलों की सुनवाई दो महीने के भीतर पूरी हो। यौन अपराधों के सभी मामलों के लिए डीएनए जांच को भी अनिवार्य किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भेजा गया था प्रस्ताव
राज्य के गृह विभाग की ओर से मोहाली की खरड़ फोरेंसिक लैब को को मजबूत करने के लिए प्रस्ताव भेजा गया था। इसे मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। इसके चलते अब साइबर फोरेंसिक और ऑडियो वॉयस एनालेसिस मोहाली फोरेंसिक साइंस लैब में होगा। इन तीन नई इकाइयों में कंप्यूटर ऑपरेटर से सहायक निदेशक स्तर तक के 35 नए पद सृजित किए गए हैं। सीएमओ ने बताया कि कैबिनेट ने डीएनए यूनिट के लिए 17 पदों को मंजूरी दी है। इनमें सहायक निदेशक, वैज्ञानिक अधिकारी और वैज्ञानिक सहायक, प्रयोगशाला सहायक, प्रयोगशाला परिचर और कंप्यूटर ऑपरेटर शामिल हैं। साइबर फोरेंसिक इकाई के लिए 12 पदों को मंजूरी दी गई है जिसमें सहायक निदेशक, वैज्ञानिक अधिकारी और वैज्ञानिक सहायक, प्रयोगशाला सहायक और प्रयोगशाला परिचर और कंप्यूटर ऑपरेटर शामिल हैं। मंत्रिमंडल ने ऑडियो वॉयस एनालेसिस यूनिट के लिए छह पदों को भी मंजूरी दी है, जिसमें एक वैज्ञानिक अधिकारी, दो वैज्ञानिक सहायक, एक प्रयोगशाला सहायक, एक प्रयोगशाला परिचर और एक कंप्यूटर ऑपरेटर शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed