Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Now electricity meters will be tested in Mohali itself, no need to go to Patiala and Ropar

Mohali News: अब मोहाली में ही टेस्ट किए जाएंगे बिजली के मीटर, नहीं जाना पड़ेगा पटियाला और रोपड़

Thu, 10 Apr 2025 01:59 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Apr 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
Now electricity meters will be tested in Mohali itself, no need to go to Patiala and Ropar
मोहाली। अब आने वाले समय में स्थानीय निवासियों को बिजली के मीटर चेक करवाने के लिए रोपड़ और पटियाला के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। इसके लिए बिजली विभाग की ओर से मोहाली में ही स्पेशल लैब बनाई जा रही है। यह लैब बनने के बाद अब लोग अपने बिजली के मीटर यहीं पर चेक करवा सकेंगे। अभी लोगों को पटियाला या रोपड़ जाने में समय खराब करना पड़ता था। वहीं, रिपोर्ट लेने के लिए चक्कर लगाने पड़ते थे। इसके साथ ही मीटर टेस्ट कराने में लंबा समय लग जाता था। इसके बाद विभाग की ओर से अब इस समस्या के हल के लिए मोहाली में लैब बनाने का फैसला किया था। पीएसपीसीएल के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार इंडस्टि्रयल एरिया फेज-7 में बिजली विभाग की ओर से लैब बनाई जा रही है। जो कि आने वाले कुछ ही समय में बनकर तैयार हो जाएगी।
विज्ञापन

इस लैब के निर्माण का काम तेजी से चल रहा है और मोहाली सर्कल के अंतर्गत सभी सब डिविजन से मीटर जलने के बाद टेस्टिंग के लिए पहले फेज-1 स्थित बिजली बोर्ड की मीटर ब्रांच में आता था। इसके बाद उसे टेस्टिंग के लिए आगे भेजा जाता था, जिसमें काफी समय लगता था। साथ ही अब इस लैब के बनने से नए मीटर की भी लैब की जांच भी होगी। मोहाली सर्कल में आते मोहाली-1, मोहाली-2, डेराबस्सी, खरड़, लालड़ू और बनूड़ से मीटर ओवरलोड होने या किसी अन्य कारणों व जलकर खराब होने की सूरत में टेस्टिंग के लिए मोहाली आते है। जिसके बाद विभाग की ओर से इनको रोपड़ या पटियाला जांच के लिए भेजा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed