Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Now corporation employees will not be able to kill bunks, attendance will be done by facial recognition

अब निगम मुलाजिम नहीं मार पाएंगे बंक, चेहरे की पहचान से लगेगी हाजिरी

Fri, 09 Sep 2022 01:45 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Fri, 09 Sep 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Now corporation employees will not be able to kill bunks, attendance will be done by facial recognition
मोहाली। मुलाजिम की गैर हाजिरी रोकने और काम में तेजी लाने के लिए अब नगर निगम ने बायोमेट्रिक फेस-रीडिंग अटेंडेंस मशीनों स्थापित करने का फैसला लिया है। इनके लगने के बाद मुलाजिम बंक नहीं मार पएंगे। इस संबंधी वित्त एवं ठेका कमेटी की मीटिंग में प्रस्ताव पास हो गया है। जलदी ही टेंडर जारी कर मशीनों को इंस्टाल करने की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। जानकारी के मुताबिक नगर निगम में करीब हजार मुलाजिम काम करते है। जबकि करीब एक हजार के करीब लोग अपने कामों के लिए रोज वहां पहुंचते है। पहले वहां पर बायोमेट्रिक मशीन लगाई गई थी। लेकिन कोरोना की वजह से इन्हें प्रयोग नहीं हो पा रहा था। साथ ही रजिस्टर में ही हाजिरी लगने की प्रक्रिया चल रही थी। लेकिन इस चीज का कुछ लोग अवैध तरीके से फायदा उठा रहे थे। इससे नगर निगम की वर्किंग पर असर पड़ रहा था। ऐसे में मेयर अमरजीत सिंह सिद्धू ने बायोमेट्रिक फेस-रीडिंग अटेंडेंस मशीनों का उपयोग करेगी। मशीनें एक डिजिटल कैमरा और विश्लेषण सॉफ्टवेयर के माध्यम चलेगी। साथ ही प्रत्येक मुलाजिम की हाजिर सही तरीके से दर्ज हो पाएंगी। डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी ने कहा कि यह एक अच्छा प्रयास है। इससे पूरे इलाके के लोगों को फायदा होगा। उम्मीद है कि इससे नगर गिनम के काम में तेजी आएगी। याद रहे नगर निगम शहर की विकास एजेंसियों में से एक है। इलाके के विकास से जुड़े सभी काम नगर निगम द्वारा देखे जाते हैं। इसमें अलावा जन्म प्रमाणपत्र जारी करने से लेकर अन्य जिम्मेदारियां भी नगर निगम भी संभालता है। यह प्रयोग कामयाब रहता है तो अन्य जगह भी नगर निगम इसे प्रयोग कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed